Let’s travel together.

सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास अंडरग्राउंड 33 केवी बिजली सप्लाई लाइन जली, एक दर्जन गांवों की बिजली गुल

0 188

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास 33 केवी बिजली सप्लाई की अंडरग्राउंड केबल जल गई है। जिससे दीवानगंज क्षेत्र के एक दर्जन गांव की बिजली सप्लाई बंद हो गई है।

वहीं सलामतपुर बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर प्रांजल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 33 केवी बिजली सप्लाई की अंडरग्राउंड केबल जल गई है। बिजली लाइन सुधार का कार्य शुक्रवार सुबह 6 बजे से जारी है। भोपाल से टीम आ रही है जो अंडरग्राउंड लाइन को ठीक करेगी। बिजली सप्लाई रात 8 बजे तक सुचारु रुप से चालू हो पाएगी। केबल जलने से बिजली सप्लाई बंद हो गई और 1 दर्जन गांवों जिनमें दीवानगंज, अम्बाड़ी, सरार, नरखेड़ा, जमुनिया, बेरखेड़ी चौराहा, खोहा, गीदगढ़ सहित अन्य गांवों के ग्रामीण शुक्रवार सुबह से ही परेशान हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811