देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
सिलवानी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बेरूआ में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए सिलवानी विधायक एवं पूर्व लोक निर्माण मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है। उससे पहले राहुल जी को मध्य प्रदेश के किसानों से माफी मांगना चाहिए। क्योंकि चुनाव के पहले किसानों से बादा किया था कि 10 दिन के अंदर हम किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। लेकिन ऐसा कहीं भी नहीं हुआ। इसलिए पहले उनको किसानों से माफी मांगना चाहिए। उसके बाद मध्य प्रदेश में अपनी यात्रा लाएं आज इसी वजह है कि मध्यप्रदेश में उनको कांग्रेस के विधायक स्वागत करने नहीं मिल रहा है। खंडवा के पास निर्दलीय विधायक उनकी अगवानी में लगे हुए हैं ।