सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
सोमवार को अपडाउनर्स एवं सलामतपुर के गणमान्य नागरिको ने ट्रेनों के स्टापेज को लेकर एक ज्ञापन रेलवे डीआरएम के नाम स्टेशन मास्टर को सौंपा है। इस दौरान नगर के गणमान्य लोग मौजूद थे जिनमें अशोक त्रिपाठी , रुपेश यादव, आकाश लखपति, अनूप अग्रवाल ,जय सिंह राजपूत, राहुल साहू, दशरथ विश्वकर्मा, नीरज यादव, अंशुल साहू, धीरज मीणा, नरेंद्र राठौर, रोहित दुबे, बंटी मालवीय, शाहरुख खान, सचिन मीना, अभिषेक मालवीय आदि शामिल हैं। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि सलामतपुर कस्बे आस पास के ग्रामीण, छात्र छात्राएं व मजदूर, व्यापारी लगभग तीन सो से लेकर चार सौ लोग रोज भोपाल विदिशा की ओर अपडाउन करते हैं। विगत कुछ महीने से बीना भोपाल मेमो दोपहर का स्टाप ना होने एवं लॉकडाउन से विंध्यांचल एक्सप्रेस का सलामतपुर स्टापेज न होने के कारण सभी अपडाउन एवं गरीब मजदूरों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।इसलिए भोपाल मेमो का दोपहर का अप स्टापेज एवं डाउन स्टापेज करने तथा विंध्याचल एक्सप्रेस का स्टापेज पुनः शुरू करने की मांग की है। गौरतलब है कि सलामतपुर कस्बे के पास ही सतधारा स्तूप और सुनारी स्तूप स्तिथ हैं। अगर पैसेंजर ट्रेनों के साथ ही कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें भी सलामतपुर स्टेशन पर रुकने लगे तो पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। और इसके साथ ही यहां पर रोजगार के अवसर भी युवाओं को प्राप्त होंगे। शासन प्रशासन को शीघ्र ही इस समस्या पर ध्यान देकर ट्रेनों का स्टापेज सलामतपुर स्टेशन पर शुरू करना चाहिए।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।