Let’s travel together.

सांची विश्वविद्यालय में मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

0 184

-देश में असल परिवर्तन समाज लेकर आया है
“भारत प्राचीन काल से ही गणराज्य रहा है”
-“नई शिक्षा नीति से ही आगे परिवर्तन होंगे”

-कार्यक्रम के दौरान ‘ए मेरे वतन के लोगों’ की प्रस्तुति ने किया भाव विभोर

साँची/रायसेन। सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में 73वां गणतंत्र दिवस कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया

गया।

विश्वविद्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद कुलसचिव प्रो. अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही गणतंत्र चला आया है। उन्होंने बताया कि अवंतिका और चेदि गणराज्य की सीमा सांची तक थीं और यहां पर भी गणतंत्र हुआ करता था।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता ने संविधान के गठन के बारे में बताया कि 20 घंटे इस बारे में गहन विचार किया गया कि भारतीय संविधान का पहला शब्द क्या होना चाहिए। इस के बाद ही पहला वाक्य “मैं भारत का संविधान हूँ” लिखा गया। कुलपति महोदया ने बताया कि भारत के राष्ट्रगान को लेकर 40 दिनों तक विचार विमर्श किया गया। उनका कहना था कि संविधान का एक-एक शब्द चुनकर संविधान की प्रारूप समिति ने देश के नागरिकों को दिया।

कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता ने कहा वैसे तो यूक्रेन, चीन, दक्षिण कोरिया, पाकिस्तान इत्यादि देश कहने को प्रजातंत्र हैं लेकिन क्या इन देशों में वाक़ई प्रजातंत्र है?

कुलपति महोदया ने कहा कि हमारे देश में असल परिवर्तन समाज लेकर आया है। समाज बदल रहा है, अलग तरह से सोच रहा है। संस्कृति इत्यादि के बोध के साथ युवा ही सम्पूर्ण विश्व में आज आधुनिक भारत का पर्याय बना हुआ है। उन्होंने पद्मश्री की सूची में सम्मिलित लोगों का ज़िक्र करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से ही और परिवर्तन होंगे, क्योंकि पुरानी शिक्षा नीति ने पिछले 70 सालों में सिर्फ पढ़े लिखे बेरोज़गार ही बनाये हैं।

सांची विश्वविद्यालय में इस कार्यक्रम के दौरान 10 साल के नैवैद्य बचले ने “ए मेरे वतन के लोगों” की हारमोनियम पर प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर कर दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     बेतवा की धार बंद,पीढ़ियां असुरक्षित,मां बेतवा कलयुग की गंगा मांगें भगीरथ प्रयास     |      होली पर्व के पूर्व अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान,40 प्रकरण दर्ज,साढे सात लाख मूल्य की अवैध देशि-विदेशी शराब महुआ लाहन जप्त     |     आधार के तर्ज पर किसानों के लिए बनाई जा रहीं फार्मर आईडी बार-बार केवाईसी का झंझट खत्म!     |     कार में बैठे-बैठे युवक ने पान वाले से मांगी सिगरेट, सिगरेट नहीं दी तो उतरकर की पिटाई, दुकानदार और उसके बेटे को आई चोटें     |     राज्य कर्मचारी संघ की निर्वाचन प्रक्रिया हुई संपन्न,आनंद पाराशर बने तहसील अध्यक्ष     |     जिला विकास परिषद कि बैठक में जनता ने सड़क मरम्मत कार्य को अस्वीकार किया     |     गरीबों के लिए चल रही जनकल्याण कारी योजना के बाद भी गंदगी में जीवन तलाशते मजबूर महिला बच्चे     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने होली एवं होलिका दहन की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ     |     मध्यप्रदेश के विकास को समर्पित सर्वसमावेशी दूरदर्शी बजट: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बरसाना की तरह दीवानगंज में भी होती हे  लठमार होली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811