Let’s travel together.

सड़कों पर विचरण कर रहे पशुओं को प्रशासनिक अधिकारियों ने रेडियम पट्टी लगाई

0 181

 

शरद शर्मा बेगमगंज ,रायसेन

नगर की सड़कों पर विचरण कर रहे पालतू एवं बेसहारा पशुओं के झुंड जोकि आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। उन्हें आज प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम सौरभ मिश्रा , तहसीलदार एसआर देशमुख एवं कामधेनु गौशाला के स्वयंसेवकों द्वारा रेडियम पट्टी लगाकर पशुओं एवं वाहन चालकों को दुर्घटना से बचाने के लिए पहल की ।


इस अवसर पर एसडीएम सौरभ मिश्रा द्वारा नगर की एक निजी गौशाला कामधेनु गौशाला के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसके कर्ताधर्ता स्वयंसेवक बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त पशुओं की सेवा कर रहे हैं । यह प्रयास सराहनीय है लेकिन पशुपालकों को भी चाहिए कि वह अपने पशुओं को आवारा ना छोड़े क्योंकि सड़कों पर विचरण करने के कारण पशु एवं वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल होते हैं या फिर मृत्यु लोक को सुधर जाते हैं।


ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि हम इंसानों एवं पशुओं की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरते हुए अपने -अपने पशुओं को घर पर सुरक्षित ढंग से बांधकर रखें , उन्हें आवारा एवं खुला ना छोड़े ।
प्रशासनिक अधिकारियों की इस पहल का एक ओर नागरिकों ने स्वागत कर किया है तो दूसरी ओर प्रशासन से मांग की है कि रेडियम पट्टी बांधने की अपेक्षा सड़कों से बेसहारा एवं पालतू पशुओं को हटाया जाए ताकि उनकी जान के साथ-साथ वाहन चालकों की भी जान सुरक्षित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |     सांची विधायक कार्यालय के पास जलभराव से भड़के लोग     |     वर्षा में नपती कराने पटवारी ने मजदूर के कबेलू फोड़े      |     फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर 8 शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान सील     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811