Let’s travel together.

एमपी में लव जिहादः शादीशुदा मुस्लिम व्यक्ति ने हिंदू बताकर की शादी,आरोपी गिरफ्तार

0 117

इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर से लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे है। इस बार शिप्रा थाना पुलिस ने एक पीड़ित की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया है

बताया जा रहा है कि यहां मुस्लिम समुदाय के दो बच्चों के पिता ने अपने आपको हिंदू बता कर युवती के साथ शादी का झूठा नाटक कर दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल यह मामला इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का है। जब उदयपुर के एक होटल में काम के सिलसिले में गई थी। उसी दौरान होटल की ही कार चलाने वाले युवक से युवती की दोस्ती हुई। युवक ने इस दुरान राजू बताया था। दोनों ने ही दोस्ती करने के बाद बातचीत चालू कर दी।
इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और बाद में युवक ने धर्म छुपाकर शादी कर ली और शादी के बाद जब युवती को युवक राजू की असलियत की जानकारी लगी तो वह वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन शादीशुदा व्यक्ति ने उसे बंधक वहीं उसके बाद कुछ दिनों बाद युवती वहां से निकलकर शिप्रा पहुंची। लेकिन युवक भी उसका पीछा करते हुए शिप्रा आ गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जिस व्यक्ति ने अपना नाम राजू नाम बताया था उसका नाम असली नाम शाहरुख है। उसने नाम और धर्म छुपाकर शादी की।
पीड़ित युवती ने बताया कि युवक ने धोखा देकर उससे शादी की। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 3 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर एवं गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इस मामले में एसपी भगवंत सिंह विर्दे ने बताया कि नाम और धर्म बदलकर आरोपी ने शादी की और डरा धमकाकर पीड़िता से सम्बंध बनाया। और इस आधार पर आरोपियों के खिलाफ रेप सहित अलग अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811