Let’s travel together.

नित्यानंद गौशाला में हुआ गौ जागरण यात्रा का समापन

0 154

गौ महा आरती में सम्मिलित हुए क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल

उदयपुरा रायसेन । गो नवरात्र पर्व पर नौ दिवसीय गो संरक्षण संवर्धन जागरण यात्रा का समापन श्री नित्यानंद गौशाला पचामा में अक्षय नवमी पर्व उत्सव के रूप में संपन्न हुआ, गौ महिमा आधारित ,गो भजनों की प्रस्तुति में धर्माधिकारी राजेंद्र शास्त्री , संगीताचार्य हरिदत्त शास्त्री ,कथाकार राम नरेश शास्त्री ,अमरनाथ रामायणी के साथ मानस आचार्य सुरेंद्र शास्त्री ने सुंदर तम संगीतमय गो भजन के साथ बताया ,कि आज गौ नवरात्र के पावन पर्व अक्षय नवमी पर गो पर्व का विश्राम है ,लेकिन गौ संरक्षण, संवर्धन ,जागरण का कार्य मानस यात्रा के साथ निरंतर जारी रहेगा, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल ने श्री रामचरितमानस विद्यापीठ के द्वारा गो जागरण यात्रा की अनुपम पहल की सराहना की ।

यात्रा संयोजक अधिवक्ता चतुर नारायण रघुवंशी ने कार्यक्रम संचालन के साथ सभी का आभार व्यक्त किया ।मानस आचार्य एवं वैदिक विद्वान प्रेम नारायण शास्त्री, विनोद स्थापक, कीर्ति नंदन दुबे ,चंद्रकांत शास्त्री, यशवंत दुबे, के सामूहिक वैदिक मंत्र उच्चारण से गो पूजन एवं दिव्य मंगल आरती संपन्न हुई जिसमें समाजसेवी तोडल सिंह पटेल ,वरिष्ठ अधिवक्ता भक्तराज सिंह , कमलेश चौबे ,ओंकार सिंह पटेल ,जालम सिंह राजपूत, राजकिशोर कौरव ,अमर सिंह लोधी ,हक्कू लोधी ,नर्मदा धाकड़ ,प्रीतम धाकड़ ,जनपद प्रतिनिधि रामनाथ रघुवंशी ,देवेंद्र मोरी, सरपंच रेवा शंकर , कल्याण पवैया ,मनोहर ,पूर्व सरपंच तखत सिंह पवैया, राकेश रघुवंशी घाना ,भगवान सिंह रघु, भरत सिंह ,वीरेंद्र पटेल ,तवर सिंह मंगरोलिया ,झलकन पवैया, बीरबल मंगरोलिया, डीपी पाठक, एनपी रघु, सहित देवेंद्र ग्राम से पधारे हुए गो भक्तों ने महा आरती में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811