Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने खड़े ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर

0 136

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

थाना अंतर्गत भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर दीवानगंज के पास शनिवार के दिन एक मिनी ट्रक ने धान की उपज से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे किसान का ट्रैक्टर ट्राली छतिग्रस्त हो गया। वो तो गनीमत रही है चालक को कोई चोटें नही आईं। सलामतपुर थाने के एएसआई दिनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल विदिशा हाइवे के दीवानगंज बरजोरपुर मार्ग के पास सीहोर से सतना जा रहे टाटा 407 मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 37 जीए 0967 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रोड के साइड में खड़े धान से भरे ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे ट्राली में टूट-फूट हो गई। फरियादी की शिकायत पर ट्रक चालक के विरुद्ध पुलिस ने धारा 279, 337 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार को सलामतपुर थाना अंतर्गत ग्राम नीनोद निवासी मुकुल दुबे अपने आईशर ट्रैक्टर ट्राली से धान बेचने के लिए जा रहे थे। तभी उनका डीजल भोपाल विदिशा हाईवे पर बरजोरपुर मार्ग के पास खत्म हो गया। तो वह साइड में ट्रैक्टर ट्राली खड़ा करके डीजल मंगवा रहे थे। तभी सीहोर से सतना जा रहे टाटा 407 मिनी ट्रक चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक मिनी ट्रक चलाते हुए ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्राली में टूट-फूट हो गई। हालांकि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। वहीं फरियादी मुकुल दुबे की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। और टाटा मिनी ट्रक को जप्त कर लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811