Let’s travel together.

गृह मंत्री अमित शाह की आम सभा के लिए भीड़ जुटाते नजर आए शिवपुरी के नेता

0 152

आम सभा के लिए स्थानीय स्तर से गाड़ियों में भेजे गए कार्यकर्ता और अन्य ग्रामीणजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

देश के गृह मंत्री अमित शाह के ग्वालियर आगमन को लेकर उनकी ग्वालियर में मेला ग्राउंड पर होने वाली आमसभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ एकत्रित हो सके इसको लेकर शिवपुरी के नेता भी सक्रिय नजर आए। शिवपुरी के भाजपा और सिंधिया समर्थक नेता ग्वालियर में होने वाली अमित शाह की आमसभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने में लगे रहे और शिवपुरी से बड़ी संख्या में छोटे एवं बड़े वाहनों में पार्टी के कार्यकर्ता, नेता और ग्रामीणजनों को इस आमसभा के लिए भेजा गया है।

शिवपुरी जिले के कोलारस, पोहरी, शिवपुरी, पिछोर, खनियाधाना करैरा आदि स्थानों से पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण जनों को वाहनों में सवार करा करके भेजा गया है। कोलारस विधानसभा क्षेत्र से भी भाजपा के स्थानीय नेता गृहमंत्री अमित शाह की आमसभा के लिए भीड़ एकत्रित करते हुए नजर आए। कोलारस से गाड़ियों में बैठाकर के कार्यकर्ता और पार्टी नेताओं को को

लारस के भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने रवाना किया। गौरतलब है कि ग्वालियर में रविवार को गृहमंत्री अमित शाह का दौरा है और यहां राजमाता विजयाराजे सिंधिया के नाम से एयरपोर्ट की आधारशिला रखने के लिए आ रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर के मेला ग्राउंड में एक आम सभा भी रखी गई है। आम सभा के लिए भीड़ जुटाने के काम में भाजपा नेता देखे गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811