Let’s travel together.

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

0 128

नवाचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर लगी प्रदर्शनी

भोपाल। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश में चिकित्सा शिक्षा में निरंतर नवाचार और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर आधारित प्रदर्शनी का लाला परेड ग्राउण्ड में अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और सांसद श्री वी.डी. शर्मा मौजूद थे। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह का मंत्रि-परिषद के सदस्यों तथा अन्य जन-प्रतिनिधियों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

प्रदर्शनी में हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई प्रारंभ करने के निर्णय, कार्य-योजना एवं टास्क फोर्स के गठन, पाठ्यक्रम तैयार करने की गाथा, मूल्य आधारित शिक्षा से व्यक्तित्व निर्माण, भारतीय पुरातन पद्धति का आधुनिक चिकित्सा में समावेश, ज्ञान-विज्ञान और संस्कारों का सम्मिश्रण, गर्भ संस्कार का समावेश, IVF सेंटर की स्थापना, ईज ऑफ हेल्थ सर्विसेज, मरीज मित्र योजना, इमरजेंसी मेडिसिन, आत्म-हत्या रोकथाम नीति, मरीज कॉरिडोर, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, मेडिकल कॉलेज शेयरिंग मिशन, मेडिकल इन्क्यूबेशन सेंटर, चिकित्सा संवाद, चिकित्सा छात्र बीमा योजना, नवीनतम तकनीकों का उपयोग, ए.आई. आधारित तकनीक का उपयोग, मशीन लर्निंग एवं डेटा एनालिटिक्स के आयाम और मेडिकल रोबोटिक्स पर केन्द्रित जानकारी प्रदर्शित की गई।

साथ ही एक बड़े LED टीवी के जरिये चिकित्सा क्षेत्र में किये गए नवाचारों और योजनाओं को बताया गया। प्रदर्शनी स्थल पर चिकित्सा शिक्षा में निरंतर नवाचार और स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा विस्तार पर केन्द्रित पुस्तकों का वितरण भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811