Let’s travel together.

साहेब – अभी मैं जिंदा हूं मरा नहीं?

0 326

फर्जी दस्तावेज बना कर बेची जा रही जमीनें, दलालों से लेकर रजिस्ट्री कार्यालय तक शामिल

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

राजस्व विभाग नए-नए कारनामों के खुलासे करने में जनचर्चा में बना हुआ है तहसीलदार श्यामा शरण चौबे के द्वारा लगातार पुराने रिकॉर्ड को खंगाला कर किसानों की समस्याओं को सुना जा रहा है। अभी तक राजस्व में ऐसे कई मामले आ चुके है जो जनचर्चा का विषय बने है ऐसा ही मामला फिर सामने आया जब सुनहरा निवासी हीरा अहिरवार के द्वारा तहसील में आवेदन प्रस्तुत करके अपने जिंदा होने का सबूत दे रहा है।
मामला बक्सवाहा राजस्व का है जहां एक किसान अपने जिंदा होने का सबूत दे रहा है जिंदा रहते हुए भी उसे मृत घोषित कर फौती नामांतरण करा दिया गया।
हीरा अहिरवार ने आवेदन देते हुए बताया की मेरी भूमि बक्सवाहा में स्थित खसरा नंबर 2102/3/1/1किता 01रकवा0.223 हेक्टेयर भूमि राजस्व में वर्ष 2019 से 2021 तक मेरे नाम दर्ज थी लेकिन मेरी जमीन को 7 लोगों के नाम पर मुझे मृत घोषित कर फौती नामांतरण क्रमांक0556/अ-6/2021-22 को अपने नाम दर्ज करा ली है।ये तो सिर्फ एक मामला है इसे कई मामले अभी सामने आना वाकी है

पूर्व में फर्जी तरीके से जमीन बेचे जाने का मामला सामने आया था
बता दे की कुछ दिन पूर्व ही कसेरा गांव की जमीन फर्जी दस्तावेज़ बना कर बेच दी गई थी और जब किसान को पता चला तो किसान ने तहसील में शिकायत की उस मामले की जांच भी नही हो पाई थी की एक और मामला सामने आ गया

जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्यवाही
तहसीलदार श्यामाचरण चौबे ने जानकारी देते हुए बताया है कि पूर्व में हुई फर्जी रजिस्ट्री मैं यह तथ्य सामने निकल कर आए हैं कि जो फर्जी तरीके से रजिस्ट्री की गई थी उसमें आधार कार्ड के साथ छेड़खानी की गई है आधार कार्ड में नाम और पिता का नाम बदल दिया गया अब जांच जारी है जांच में रजिस्ट्री लेखक, रजिस्टर एवं नौटरी करने वाले की गलती मानी जा रही है जांच के बाद सही तथ्य सामने निकल कर आएंगे। और जो भी दोषी होगा उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811