Let’s travel together.

दो दिवसीय गरबा महोत्सव संपन्न

0 211

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
भोपाल। होशंगाबाद रोड स्थित उत्सव मैरिज गार्डन में नृत्य कला डांस स्टूडियो द्वारा आयोजित दो दिवसीय गरबा महोत्सव संपन्न हुआ ।

उक्त जानकारी देते हुए नृत्य कला डांस स्टूडियो की संचालिका श्रुति चौरे ने बताया कि उक्त गरबा उनके द्वारा प्रशिक्षण दिए गए युवक-युवतियों को मंच देने के क्रम में किया गया था उक्त गरबा महोत्सव का शुभारंभ प्रतिभा सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष श्रीमती विद्या सोन्हिया ने दीप प्रज्वलित कर किया उक्त गरबा महोत्सव को सफल बनाने में विकास अग्रवाल (अग्रवाल इंडस्ट्रीज), अनिता आर्य ( दामिनी की आवाज )बसंत और रुचि उपाध्याय प्रीती खरे ,सलोनी शर्मा, ठाकुर त्रिलोक सिंह और ग्रूमिग एक्सपर्ट रूफी खान का विशेष योगदान रहा।

सुप्रसिद्ध समाज सेविका रजनी चौरे ने सभी प्रतिभागियों एवम सहयोगियों का आभार व्यक्त किया , वहीं नृत्य कला डांस स्टूडियो की सह संचालिका शैलजा यादव ने बताया कि सभी प्रतिभागियों ने बहुत मेहनत की और लगातार रिहर्सल कर गरबा महोत्सव को रोचक बनाया

उन्होंने यह बताया कि गरबा और डांडिया के सेनेडो, भाई भाई ओर सालसा नृत्य की प्रैक्टिस भी करवाई गई थी जिसका माता के भक्तों ने बहुत आनंद लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन मंडी को डाबरा इमलिया ले जाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में नाराजगी, शहर के आसपास जमीन चयन की मांग     |     सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |     एक साल से वेतन नहीं मिलने पर रोते हुए कलेक्टर के पास पहुंची सुल्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र की सफाई कर्मचारी     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो महुआ-गुड़ लाहन नष्ट     |     नगर परिषद गैरतगंज में 2.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात     |     देवनगर से खंडेरा तक निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा     |     तीन साल से बंद पड़ा विद्युत सब स्टेशन, परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुँचकर माँ शारदा के किए दर्शन     |     क्षत्रिय महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को, 75% से अधिक अंक वालों को मिलेगा सम्मान     |     झूलेलाल बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811