Let’s travel together.

पंचायत सभाकक्ष में104 वर्षीय मतदाता को किया सम्मानित

0 136

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सांची विकासखंड के सेमरा पंचायत सभा कक्ष में 100 वर्ष या इससे अधिक आयु के मतदाताओं का शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बीआरसी सरदार सिंह पोर्ते, ग्राम पंचायत सेमरा सरपंच भानु लोधी, नरेश पटवारी, हिम्मत सिंह सचिव, मनोज लोधी रोजगार सहायक, कौशल यादव शिक्षक बीएलओ, हर्षा शाक्य एएनएम, सावित्री आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा रायसेन तहसील के सांची विकासखंड सेमरा निवासी 104 वर्षीय मतदाता चुन्नी लाल लोधी को पुष्पहार पहनाकर तथा शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त नई दिल्ली द्वारा जारी किए गए सम्मान पत्र भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के गणमान्य नागरिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811