Let’s travel together.

निर्वाचन अधिकारी ने शतायु मतदाताओं को किया सम्मानित

0 109

सिलवानी और प्राथमिक शाला बम्होरी वर्धा में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम सम्पन्न

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

अंतरर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सिलवानी और मतदान केंद्र बम्होरी वर्धा शासकीय माध्यमिक शाला में 100 वर्ष या इससे अधिक आयु के मतदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मतदाता श्रीमती शांति बाई पति रामाधार उम्र 101 वर्ष निवासी बमोरी वर्धा 100 वर्षीय शतायु मतदाता को पुष्पहार पहनाकर तथा शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सहायक रिटर्निंग अधिकारी महोदय रामजी लाल वर्मा तहसीलदार महोदय द्वारा सम्मान समारोह के द्वारा शाल श्रीफल भेंट किया गया मुख्य निर्वाचन आयुक्त नई दिल्ली द्वारा जारी किए गए सम्मान पत्र भी प्रदान किया गया।


माध्यमिक शाला भवन वर्धा बम्होरी मैं मुख्य निर्वाचन सदन मध्यप्रदेश में आयोजित कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा व सुना गया। कार्यक्रम में नई दिल्ली से मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त श्री अनूप चंद्र पांडेय भारत निर्वाचन आयोग वर्चुअली शामिल हुए तथा वृद्धजनों से संवाद भी किया। रिटर्निंग अधिकारी महोदय के अलावा मंडल अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला जी शिक्षक श्री अशोक शुक्ला शिक्षक श्री भगत सहेली कुर्मी बीएलओ हेमराज प्रजापति बीएलओ सुरेंद्र सिंह रघुवंशी बीएलओ रविंद्र रघुवंशी सचिव विनोद मेहरा सहित अन्य अधिकारी और वृद्धजन उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त जिले के विकासखण्डों में भी बीएलओ तथा अधिकारियों द्वारा शतायु मतदाताओं को उनके घर पर जाकर सम्मानित किया गया तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त नई दिल्ली द्वारा जारी किए गए सम्मान पत्र प्रदान किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811