Let’s travel together.

सेवा भारती ने किया 501 कन्याओं का पूजन

0 143

-श्रेष्ठ संस्कारों से ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण होता है-शशि ठाकुर

रायसेन । वन परिसर रायसेन में सेवा भारती द्वारा, 11 संस्कार केंद्र की 501कन्याओं का पूजन एवं प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन संपन्न किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में डाक्टर श्रीमती किरण  शेजवार  प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा भारती विदिशा विभाग , श्रीमती बबीता साहू ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, माथे पर तिलक लगाकर फूल माला पहनाई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ शशि ठाकुर  सलाहकार राष्ट्रीय महिला आयोग  ने संबोधित करते हुए कहा कि ” कन्याओं का पूजन, मां दुर्गा के पूजन के समान है। आदर्श समाज स्थापना के लिए, सेवा भारती कन्या पूजन का कार्यक्रम कर रही है।श्रेष्ठ संस्कारों से ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण होता है । लोक कल्याण का महान लक्ष्य प्राप्त करने के लिए, व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण के लिए संस्कार केंद्रों के माध्यम से सेवा भारती द्वारा जन जागरण का काम किया जा रहा है।”

कार्यक्रम की विशेष अतिथि श्रीमती आभा पांडे  भोपाल महानगर संयोजिका, सेवा भारती  ने विचार प्रकट करते हुए कहा ” भारत धर्म परायण देश है । धर्म के प्रति लोगों की आस्था बड़ी गहरी है किंतु दुर्भाग्य है कि धर्म के संबंध में लोगों की मान्यताएं बहुत अधिक भ्रांति पूर्ण  हो गई हैं । धर्म , मात्र कहने सुनने का विषय नहीं है वह तो सर्व हितकारी आदर्श आचरण पद्धति है। जिस पर चलकर मनुष्य और समाज प्रगति पथ पर सतत बढ़ता रहता है।इसलिए सेवा भारती सेवा, संस्कार, समरसता के माध्यम से समाज के शोषित और पीड़ित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है ।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्रीमती कुसुम सिंह ( शिक्षा आयम, मध्य भारत प्रांत) ने कन्याओं को संबोधित करते हुए कहा कि ” कन्याओं का सम्मान ही परिवार को  सुसंगठित, सुविकसित बनाने की आधारशिला है ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ शशि ठाकुर (सलाहकार, राष्ट्रीय महिला आयोग ), विशेष अतिथि  श्रीमती आभा पांडे  भोपाल, महानगर संयोजिका सेवा भारती  श्रीमती सुनीला माथुर  क्षेत्रीय महिला  कार्य प्रमुख डॉक्टर ए. सी. अग्रवाल, अशोक सोनी, केशराम साहू मंचासीन रहे।

राजेश भार्गव  विभाग संगठन मंत्री सेवा भारती ने सेवा भारती रायसेन प्रकल्पों  की जानकारी प्रस्तुत की । कार्यक्रम में श्रीमती रजनी अग्रवाल, श्रीमती अजीता रानी मालवीय, श्रीमती सुमन लता सक्सेना,श्रीमती मनीषा अग्रवाल , चंद्रमोहन गोयल, नारायण सिंह कुशवाह, कैलाश ठाकुर ,राहुल परमार,  चंद्र शेखर शर्मा, संतोष साहू, संजय गोहिल, गोविंद सोनी, संतोष यादव, कंछेदी चक्रवर्ती, सुनील ठाकुर, राजकुमार यादव ( तजपुरा ) शिवराज मालवीय, राधेश्याम सराठे, मुकेश रजक उपस्थित रहे। मंच संचालन हरीश मिश्र ने किया।

न्यूज सोर्स-हरीश मिश्र सेवा भारती

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811