Let’s travel together.

सहकारी संस्था की वार्षिक बैठक संपन्न, बैठक में कई गाँव के किसान रहे मौजूद

0 169

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

कृषक सेवा सहकारी संस्था सलामतपुर की वार्षिक आम सभा की बैठक मंगलवार को संस्था कार्यालय आयोजित की गई। जो पूर्ण रूप से सफल रही। आमसभा में सहकारी संस्था प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी ने संस्था का वार्षिक लेखा जोखा किसानों के सामने प्रस्तुत किया। इस बैठक में संस्था का समस्त स्टॉफ व 28 गांव के अंशधारी सदस्य भी मौजूद रहे। इस बैठक में सहकारी संस्था सांची के प्रबंधक नरेश राजपूत, पगनेश्वर के प्रबंधक नवल सिंह मेहरा, दीवानगंज समिति के प्रबंधक देवेन्द्र सिंह मीणा, अरविंद पाठक, हिम्मत सिंह, लक्ष्मण सिंह, कमल किशोर दुबे, चंद्रकांत पिशवे, कैलाश यादव, कमल सिंह, मनोज बघेल, महेंद्र अहिरवार, राजेश लोधी सहित अन्य कृषक उपस्थित रहे। वहीं आम सभा में आए क्षेत्र के किसानों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सलामतपुर सहकारी संस्था प्रबंधक कुंवर सिंह के प्रयासों के चलते हमेशा ही रायसेन जिले में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित होती रही है। और संस्था सदैव किसानों का सहयोग करती है। अभी पिछले सप्ताह ही सलामतपुर समिति प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी को रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे ने जिले में ऋण वसूली में नम्बर दो पर आने के लिए प्रबंधक का सम्मान किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |     मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी, सेमरा स्कूल 3 फीट तक जलमग्न, 24 लाख की पुलिया का हिस्सा बहा     |     10 किलोमीटर नंगे पैर चले कांवड़िए, शिवालयों में किया जलाभिषेक     |     नर्मदा जल लेकर सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे कांवड़िए, किया भगवान शिव का जलाभिषेक     |     बेगमगंज में घटिया निर्माण की खुली पोल,पलकमती का नवनिर्मित नाला ढहा      |      धमतरी के सर्वोदय स्कूल में बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा, गेंड़ी पर चढ़े अतिथि     |     रायपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति से सराबोर रही यात्रा     |     बारिश का कहर, उफनते नालों के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811