Let’s travel together.

भाजपा पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई

0 110

विदिशा। भाजपा पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर गुलाब वाटिका स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई इसी क्रम में दुर्गा नगर मंडल बस नगर मंडल वेत्रवती नगर मंडल के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में सभी मतदान केंद्र पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर वार्ड के कार्यक्रम प्रभारी सह प्रभारी मुख्य वक्ता गण एवं पार्षद व सभी कार्यकर्ताओं ने आमजन के साथ मिलकर जन्म जयंती मनाई उनके विचारों पर प्रकाश डाला पंडित दीनदयाल का सपना भाजपा सरकार में पूरा हो रहा है प्रथम पंक्ति से अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की केंद्र एवं प्रदेश की सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है इस अवसर पर हुई सभा को
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने संबोधित किया मुख्य वक्ता भाजपा वरिष्ठ नेता मुकेश टंडन रहे।

जानकारी भाजपा दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश टंडन जिला पंचायत में सांसद प्रतिनिधि श्री कैलाश रघुवंशी जनपद अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ,तेजिंदर सिंह बन्नू, बाबू लाल ताम्रकार ,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हरिबाबू अग्रवाल श्रीमती ज्योति शाह नथन सिंह राजपूत, मंजरी जैन, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान दिनेश कुशवाहा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेंद्र सिंह भदोरिया नसीम अहमद कमलेश सूर्यवंशी संजय देवाकीर्ति सुनील ठाकुर कौशल अहिरवार सूरज किरार प्रशांत खत्री सहित सभी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


श्री चौहान ने बताया कि इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा खिरिया रोड स्थित गंगा मैरिज गार्डन में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमे विकास जैन सुनील साहू विशाल कुशवाहा तरुण कुशवाहा योगेश मिश्रा शैलेंद्र धाकड़ रोमी यादव पीयूष पांडे सहित युवा कार्यकर्ता साथी शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी दुर्ग नगर मंडल के सभी 15 वॉर्ड के 54 मतदान केंद्रों पर भाजपा वरिष्ठ नेता मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए और वार्ड के प्रभारी एवं कार्यकर्ताओ द्वारा कार्यक्रम को आयोजित किया गया जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला और सभी ने संकल्प लिया है कि जो पात्र लोग छोटे-छोटे कारणवश शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए हैं ऐसे लोगों को चिन्हित करके उन्हें सभी शासकीय योजनाओं का लाभ दिलवाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811