Let’s travel together.

लाखों की राशि के गमन के बाद भी कर दिया दोषमुक्त,फर्जी तरीके से किया था किसानों की राशि का आहरण

0 283

अभिषेक असाटी बकस्वाहा

केंद्र सरकार राज्य सरकार किसानों की फसलों के लिए तरह-तरह की योजनाएं बनाती है और नीचे स्तर तक गरीब किसानों को इस योजना का लाभ मिले वह पूरा प्रयास करती है। लेकिन कुछ अधिकारी इस योजना को फर्जी तरीके से निकाल कर सरकार एवं किसानों के साथ आंख मिचौली का खेल खेल रहे हैं ऐसा ही मामला बम्हौरी सेवा सहकारी समीति मे वर्ष 2016 फसल हानि की वीमा राशि जिसमे लाखो रूपये किसानो को आहरण का है जहां पदस्थ रहे प्रबंधक बलभद्र ठाकुर (रज्जू राजा) को समिति के खाते में शासन द्वारा राशि प्रदान की गई थी जो नियम अनुसार बिभन्न किसानो के खातों में वितरण की जानी थी

लेकिन समिति प्रबंधक द्वारा किसानो के फर्जी वाउचर से संपूर्ण राशि का आहरण कर लिया गया किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारा खाता सहकारिता समिति बम्हौरी में संचालित है लेकिन समिति प्रबंधक द्वारा हम किसानों की चेक बुक बना ली और हम किसानों को चेक बुक नहीं दी गई हम लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलने का कहकर समिति प्रबंधक बलभद्र ठाकुर एवं जुझार सिंह ने हम लोगों से कोरे कागज पर दस्तखत करा लिए व चेक बुक पर भी दस्तखत या अंगूठा लगवा लिया हम लोगों की पासबुक की एंट्री आज दिनांक तक नहीं की गई हमारे कहने पर टालमटोल कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार जब किसानो ने छतरपुर कलेक्टर से शिकायत लिखित की समिति प्रबंधक बलभद्र ठाकुर ने हम सभी किसानों के घर जाकर बीमा की राशि जमा करने एवं बाद में राशि निकालने की बात कह कर खाली वाऊचरो पर हस्ताक्षर करा लिए गए और किसान क्रेडिट कार्ड योजना के ॠण किसानो को वीमा राशि के नाम पर कर दिया गया जब किसानो ने पासबुक इन्टी कराई तब जानकारी लगी तो किसानो ने लिखित शिकायत कलेक्टर साहब से की जांच के उपरांत 11 फरवरी 2021 को उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के समक्ष जांच प्रस्तुत की गई जांच अधिकारी द्वारा प्रतिवेदन का अध्ययन के बाद समिति प्रबंधक बलभद्र ठाकुर दोषी सिद्ध हुआ इसके उपरांत एसडीओ बीपी सूत्रकार बिजावर द्वारा जांच की गई जिसके बाद 12 मार्च 2021मे प्रबंधक को निलबंत कर दिया गया लेकिन उपायुक्त ने बिना जांच व आरोप पत्र के 15 जून 2022 मे बहाल कर दिया गया।

(शिकायत कर्ता सुन्दरबाबा लोधी)

शिकायतकर्ता बहादुर सिंह लोधी, राजा भैया लोधीनिवासी देवपुर, जाहर लोधी, भगुन्त लोधी, लख्खू लोधी, नन्हे भाई लोधी, माहेश्वरी लोधी, कन्हई लोधी, रमेश लोधी, गुलाब साहू खमरिया का कहना है कि हम लोगों को शासन द्वारा किसान बीमा निधि की राशि सहकारिता समिति प्रबंधक द्वारा फर्जी तरीके से आहरण कर ली गई है जिसकी शिकायत के बावजूद भी समिति प्रबंधक बलभद्र ठाकुर को दोषमुक्त कर दिया लेकिन आज दिनांक तक हम सभी किसानों को बीमा की राशि नहीं दी गई।
इस संबंध में जब सेवा सहकारी समिति महाप्रबंधक रामविलास पटेरिया से बात की उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुझे आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है और मैं जानकारी प्राप्त करूंगा एवं उपायुक्त से समिति प्रबंधक को बहाल किया गया है तो इसकी जानकारी आपको वहीं से प्राप्त होगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811