Let’s travel together.

विधानसभा चुनाव से पहले पेंशन बहाली ने जोर पकड़ा,2 अक्टूबर को कर्मचारी करेंगे उपवास

0 386

पेंशन बहाली एवं विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी- कर्मचारी संयुक्त मोर्चा 2 अक्टूबर को करेगा उपवास

– संयुक्त मोर्चा की आवश्यक बैठक रविवार को वनस्थली होटल में होगी आयोजित

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा शाखा शिवपुरी विभिन्न मांगों को लेकर गांधी पार्क में एकत्रित होकर गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष उपवास करेंगे।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा एवं शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष महावीर मुदगल ने संयुक्त रूप से बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी पार्क शिवपुरी में समस्त जिले के अधिकारी कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गांधी जी की प्रतिमा के नीचे उपवास पर बैठ कर मांगों से संबंधित ज्ञापन गांधी जी की प्रतिमा को सौंपेंगे। एवं गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस तारतम्य में 25 सितंबर रविवार को संयुक्त मोर्चा की अति आवश्यक बैठक होटल बनस्थली में आहूत की गई है। आगे की जानकारी में संयुक्त मोर्चा के राजकुमार सरैया, अरविंद सरैया एवं दुर्गा प्रसाद ग्वाल ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है जिससे कर्मचारियों को आंदोलित होने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। संयुक्त मोर्चा का प्रथम चरण का आंदोलन 2 अक्टूबर गांधी जयंती से उपवास के साथ प्रारंभ होगा । मोर्चा के पदाधिकारियों ने 2 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं-
मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू किया जाए । नए शिक्षा संवर्ग (राज्य शिक्षा सेवा) में नियुक्त अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति के स्थान पर संविलियन आदेश जारी कर सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से करते हुए वरिष्ठता दी जाए। दैनिक वेतन भोगी संविदा कर्मचारी स्थाई कर्मी कर्मचारियों को विभागों में रिक्त विभिन्न पदों के विरुद्ध नियमितीकरण कर शेष पदों पर सीधी भर्ती की जाए। लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान दिया जाए। प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति शीघ्र प्रारंभ की जाए। पंचायत सचिव एवं स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए आदि मांगे प्रमुख हैं।
अपील करने वालों में संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा, संयोजक दुर्गा प्रसाद ग्वाल, श्रीमती वंदना शर्मा, प्रकाश पांडे, कल्याण चंद वर्मा, मनोज भार्गव, गोविंद श्रीवास्तव, दुबेजी बाथम, पवन अवस्थी, स्नेह रघुवंशी, धर्मेंद्र रघुवंशी, तारिक सिद्दीकी, मोहम्मद राशिद, राजेंद्र जैन, सुरेश जादौन, हरीवल्लभ वर्मा, कपिल दुबे, हरीश शाक्य, राजेश रावत, धर्मेंद्र जैन अमोल, भरत धाकड़, गोविंद अवस्थी, नितिन श्रीवास्तव, सुधीर सिंह राजपूत, हिम्मत सिंह,आनंद लिटोरिया, मलखान सिंह बघेल, श्रीमतीअंजना गौर, श्रीमती बीना गोलियां, सुनील वर्मा, मनमोहन जाटव,अमरदीप श्रीवास्तव, राजीव पुरोहित, नागेंद्र रघुवंशी, सतीश वर्मा, नंद किशोर पांडे, वीरेंद्र रावत, सुनील उपाध्याय, मनोज बाथम आदि प्रमुख रूप से शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811