Let’s travel together.

शेरगढ़ गांव में वन भूमि पर अवैध खेती को लेकर विवाद, गोली मारकर एक की हत्या

0 175

विवाद का वीडियो सामने आया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के नरवर तहसील के शेरगढ़ गांव में वन भूमि पर अवैध खेती को लेकर बुधवार को दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि सात लोग घायल हैं।


बताया जाता है कि शेरगढ़ गांव के लालसिंह पाल (50) पुत्र चन्नूराम पाल का बुधवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया और गोली मार दी। लाठियों से हमला और जांघ में गोली लगने से गंभीर घायल लाखनसिंह को नरवर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्वालियर पहुंचने से पहले रास्ते में ही लालसिंह की मौत हो गई। हमले में मृतक पक्ष के केदार बघेल, शिशुपाल बघेल, साहब सिंह बघेल, सुरेश बघेल, मलखान बघेल और रामहेत रजक घायल हुए हैं। मृतक पक्ष ने इस मामले में पुलिस, वन विभाग और राजस्व विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस पक्ष ने आरोप लगाए कि शिकायत पर समय रहते कार्रवाई हो जाती तो यह नौबत नहीं आती।
वहीं दूसरे पक्ष से घायल पंजाबसिंह गुर्जर और एवरन सिंह गुर्जर को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया है। लालसिंह ने मृत्युपूर्व बयान दिए जिसमें 13 लोगों के नाम बताए लेकिन पुलिस ने नाथूसिंह पुत्र गुलाबसिंह और जीतू गुर्जर को शामिल नहीं किया। इसे लेकर लोग नाराज हो गए और शाम 4 बजे नरवर थाने पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में एसपी राजेश सिंह चंदेल को मौके पर जाना पड़ा। वहीं दूसरी ओर वन विभाग के डिप्टी रेंजर सतीश मौर्य का कहना है कि लालसिंह द्वारा दो सप्ताह पहले किराए से ट्रैक्टर ले जाकर वन भूमि जोती जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पहुंचे तो ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गया। हम ट्रैक्टर ले आए थे। वाद में यह लोग हमें मिले और पूछने लगे कि आपसे किसने शिकायत की थी। लेकिन हमने अपने सूत्रों के नाम नहीं बताए। लालसिंह की शिकायत पर गुर्जर पक्ष के लोगों के खिलाफ हमने पीआर काट दी थी। उनके द्वारा 10-15 साल से वनभूमि में खेती की जा रही है।

लाठियों से हमला किया, मारी गोली-

इस झगड़े में एक गोली मारे जाने के बाद इस विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया। शेरगढ़ गांव में सुबह हमले का लाइव वीडियो सामने आया है। दूसरे पक्ष के लोग मृतक पक्ष के घर आ धमके और लाठियों से हमला कर दिया। हमले के दौरान अचानक कट्टे से गोली चली जो मृतक लालसिंह पाल की जांघ में जा घसी। परिवार की महिलाएं मदद करने आईं और इस दौरान जमीन पर काफी खून फैल चुका था। गोली लगने से जख्मी देख हमलावर मौके से भाग निकले।

500 बीघा से ज्यादा वन भूमि का विवाद-

मृतक पक्ष के विशाल बघेल का कहना है कि मृतक लालसिंह के खाते की 7 बीघा पर भी दूसरे पक्ष ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। राजस्व विभाग में धारा 250 का दावा लगा है लेकिन आज तक प्रशासन ने सुनवाई नहीं की। दूसरे पक्ष वन विभाग की 500 बीघा से अधिक जमीन जोते हुए है। मृतक लालसिंह ने भी जमीन जोतने की कोशिश की थी। दूसरे पक्ष ने उनका ट्रैक्टर पकड़वा दिया था। लालसिंह ने खुद वन विभाग में शिकायत की थी लेकिन उन्होंने अवैध खेती पर कार्रवाई नहीं की। इसी कारण आज घटना हो गई और लालसिंह की हत्या कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811