Let’s travel together.
nagar parisad bareli

रायसेन में कॉलोनाइजर्स ने नही किया कालोनियो का विकास,सड़क,नाली,सीवेज प्लांट भी नही

0 103

मामला जिला कलेक्टर तक पहुंचा,मामले की जांच की बात कही

रायसेन।जिला मुख्यालय पर कालोनियां बनाकर उनमें सड़क नाली बिजली की सुविधा दिए बगैर ग्राहकों को प्लाट बेचे जा रहे है। हाल यह है कि कालोनियो में न सड़क बनाई गई न ही पानी निकासी के लिए नालियां। इसके अलावा कालोनियो में बेस्ट वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट भी नही लगाए गए है।हालात यह है कि अब ग्राहक जिला प्रशासन के पास इन कालोनियो की शिकायत लेकर पहुंच रहे है।


मजेदार बात तो यह है कि रायसेन मैं प्रशासन की लापरवाही से कालोनियां बिना विकास किए जो प्लाट बंधक रखे थे उन्हें वगैर विकास हुए प्लाट बंधन मुक्त कर दिए है। कॉलोनाइजर्स ने वह प्लाट भी बेच दिए है।हाल ही में श्रीजी कॉलोनी और अवांतिका कालोनी के कॉलोनाइजर्स की शिकायत लेकर ग्राहक कलेक्टर के पास पहुंचे।और कलेक्टर श्री अरविंद दुवे से इसकी शिकायत की।ग्राहकों की शिकायत है कि कॉलोनाइजर्स ने बिना नाली रोड सीवेज प्लांट के नगर पालिका में रखें बंधक प्लाट को प्रशासन की सांठगांठ प्लाटों को बंधक मुक्त करा दिये लेकिन कालोनी का विकास नही किया है। उसी संबंध में कॉलोनी वासियों ने आज कलेक्टर को ज्ञापन देकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई।

बाइट-मोहम्मद अकरम खान प्लाट खरीदने बाले

-इस मामले को लेकर प्रशासन अब जांच की बात कर रहा है। जिम्मेदार अधिकारियो का कहना है कि यदि कालोनी में विकास नही हुआ है तो इसकी जबाबदारी नगरपालिका की है। नगरपालिका की रिपोर्ट पर ही जो प्लाट बंधक रखे जाते है उन्हें रिलीज किया जाता है।बगैर विकास किये प्लाट बंधक मुक्त यदि हुए है तो कारवाही की जाएगी।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811