Let’s travel together.

स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा और समाजसेवी श्री अखिलेश राय व सैनिकों का हुआ सम्मान

0 175

सीहोर से अनुराग शर्मा

वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर पीजी कॉलेज में विश्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी एवं समाजसेवी आदरणीय अखिलेश राय एवं सेना में विशिष्ट कार्य के लिए पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम कर किया गया। इसके बाद वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक अर्जुन सिंह द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। जिसमें फाउंडेशन के उद्देश्यों उपलब्धियों एवं योजना पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार भदौरिया उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग सीहोर , कार्यक्रम के अध्यक्ष विष्णु यादव एसडीएम इछावर, श्रीमति उमा पालीवाल, प्रताप मेवाड़ा, हरिओम दाऊ शर्मा , डॉ.गौरव ताम्रकार, अर्जुन सिंह, ऋषि मीणा, श्रीमती सरिता ठाकुर, श्रीमती छाया यादव, कीर्तिका अग्रवाल, आर के बांगरे, दिनेश वर्मा, बृजमोहन सोनी,मानसिंह पंवार द्वारा सीहोर नगर पालिका द्वारा नियुक्त स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा एवं समाजसेवक अखिलेश राय का शॉल श्रीफल व भगवान श्रीगणेश जी की प्रतिमा देकर सम्मान किया गया और पं.श्री मिश्रा व अखिलेश राय ने उपस्थित सैनिक में हवलदार हुकम सिंह, हवलदार राम सिंह, हवलदार अनिल कुमार, हवलदार मनोज कुमार, सैनिक नर्मदा प्रसाद सागर, नायक जसवंत सिंह , नायक जितेंद्र विश्वकर्मा, नायक विजय सिंह मीणा, का सम्मान सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। तत्पश्चात समाजसेवी अखिलेश जी राय ने स्वच्छता पर प्रकाश डाला और गुरु जी का अभिवादन किया व संस्था के कार्यों को सराहा गया अंत में विश्व विख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने मुखारविंद से संपूर्ण सभागार को संबोधित किया एवं देश हित में कार्य में करने की प्रेरणा दी। अंत में कौटिल्य अकेडमी सीहोर शाखा के डायरेक्टर ऋषि मीना द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन दिनेश वर्मा मॉडल स्कूल प्राचार्य, कृतिका अग्रवाल, वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन कार्यकर्ता द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.गौरव ताम्रकार, आर. के. बांगरे प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय सीहोर, ब्रजमोहन सोनी हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष, कार्यक्रम समन्वयक हरि ओम दाऊ श्र्माा, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती उमा पालीवाल जय भारत मंच जिला अध्यक्ष महिला विंग, वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष प्रताप मेवाड़ा, श्रीमती छाया यादव, श्रीमती सरिता मेवाड़ा, राम बाबू सक्सेना, दिनेश वर्मा, मोनू नामदेव उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811