Let’s travel together.

गौ की सेवा और बच्चो को संस्कार सिखाना ही सनातन धर्म की रक्षा है- स्वामी नित्यानंद गिरी जी महाराज

0 115

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

ग्राम मुआर में सिद्ध स्थान टेकरी धाम पर पितृपक्ष पर श्रीमति राजो बाई एव पूर्वजों की स्मृति में चल रही श्री मदभागवत कथा के पंचम दिवस कथा व्यास स्वामी नित्यानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि गौ भक्ति, गौ पूजा, गौ सेवा ही सनातन धर्म की रक्षा है। जिस मानव ने गौ माता को ठुकराया वो कभी भी भगवान की प्राप्ति नहीं कर सकता उसे कभी शांति नहीं मिल सकती,जिस सनातनी ने गौ की रक्षा नही की उसके सभी पितृ नरलोक की और अग्रसर हो जाते है। गौ माता की बड़ी महिमा है। गौ माता ही मानव को भव से पार लगाती है। आज के परिवेश में गौ माता की बड़ी ही दुर्गति हो रही है। जीव ध्यान रखे जब जब गौ माता पर संकट आयेगा उसी प्रकार धर्म की हानि होगी ,आज जो दूध लगाकर गाय को छोड़ देते है।वे ध्यान रखे उनकी सभी पीढ़ियों के पुण्य खत्म हो जाते है।उनके पितृ को भी शांति नहीं मिलती,कभी देवता और भगवान भी उनकी पूजा अर्चना स्वीकार नही करते ध्यान रखे गौ माता की सेवा के लिए आगे आए। इसिप्रकार सदाशिव स्वामी नित्यानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि आज के बालक,बालिका सत्संग नही कर रहे है। जब ही वह धर्म पथ से भटक रहे हैं।

ऐसी चीजों का कभी सेवन नहीं करना चाइए जिस की इजाजत शास्त्र नही देते है।आज तो ऐसा जमाना होता जा रहा है। की बालक बालिका अन्य समाज में विवाह कर रहे है।ऐसे तो देश की संस्कृति ही खत्म हो जाएगी जो बच्चे ऐसा करते है। उन्हें घोर पाप लगता है। उसके साथ साथ उनके माता पिता को भी पाप लगता है।आज जो बच्चे संस्कार से विमुख हो रहे है उस में सबसे ज्यादा हाथ उनके माता पिता का है। कभी भी माता पिता ने उन्हे भगवान का एव संतो का सत्यसंग नही कराया।।किसी भी वर्ण या जाति के व्यक्ति हो वो अपनी समाज में ही बेटी बेटों का विवाह करें जिस से देश की संस्कृति बची रहे।गाय की रक्षा करें सेवा करें जितना हो सके उतनी सेवा करें एक एक व्यक्ति को संकल्प लेना चाइए की हमे धर्म की रक्षा करनी है तो गौ माता की सेवा करनी ही होगी। एव देश की संस्कृति बचाना है। तो बच्चो में संस्कार डालें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811