Let’s travel together.

जल्द की जाएगी विद्यार्थी परिषद नगर कार्यकारिणी की घोषणा

0 143

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर कार्यकारिणी की घोषणा को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक रखी गई। जिसमें जो छात्र विद्यार्थी परिषद में जुड़ने के इच्छुक हैं वह सभी छात्र एबं छात्राएं अपेक्षित रखे गए। विद्यार्थी परिषद की नगर कार्यकारिणी की घोषणा को लेकर सभी छात्रों को लंबा इंतेज़ार करना पड़ रहा है परंतु अब नगर की कार्यकारिणी की जल्द ही घोषणा होने वाली है। जिला एस. एफ. डी. प्रमुख संयम सराठे ने बताया कि अभाविप नगर की कार्यकारिणी की घोषणा चार या पांच दिनों के अंदर की जाएगी। विद्यार्थी परिषद की कार्यकारिणी की बैठक के बाद सेल्फी विद कैंपस यूनिट अभियान की भी शुरुआत की गई यह अभियान 15 तारीख से 25 तारीख के बीच में सभी स्कूल एवं कॉलेज केंपस तक पहुंचकर करना है जिसमें कैंपस कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। विद्यार्थी परिषद नगर के बारहवीं तक के आठ स्कूल एबं तीन महाविद्यालय में पहुँचकर सेल्फी विद केंपस यूनिट अभियान का कार्यक्रम किया जायेगा जिसमे कैंपस की कार्यकारणी घोषित की जाएगी। विद्यार्थी परिषद में जो भी छात्र एवं छात्राएं जुड़ने के इच्छुक हैं वह परिषद में जुड़ सकता है। वर्तमान नगर मंत्री एवं नगर अध्यक्ष ने कार्यकारिणी को लेकर बैठक रखी जिसमें जिला एस.एफ.डी.प्रमुख संयम सराठे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस पाइपलाइन के गड्ढों में फंस रहा रायसेन! मिट्टी से भराई के बाद धंसी सड़क, हादसों का खतरा     |     नगर परिषद परिसर में आयोजित हुआ संकल्प सेवा आयोजन     |      प्रसंगवश:: दो कचौड़ी, एक समोसा, खेलों में वक्त आया है ऐसा…! -अजय बोकिल     |     शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811