Let’s travel together.

आंगनबाड़ी केंद्र पर परोसा गया माँस, बच्चो के पालकों ने जताया विरोध

0 469

-कांग्रेस और बजरंग दल ने महिला बाल विकास अधिकारी  को निलंबित करने की मांग की

रायसेन ।शहर के वार्ड क्रमांक 3 फर्स्ट की आंगनवाड़ी केंद्र में परोसे जाने वाले मध्यान भोजन में मांस का टुकड़ा निकलने से बच्चों के पालको द्वारा विरोध जताया ।वही बच्चे भी आंगनवाड़ी छोड़ कर घर चले गए।
इस मामले में हिन्दू संगठनो ने मामले को गंभीरता से लिया है।उनका मानना है कि मंगलवार का दिन हनुमानजी का पवित्र दिन है इस दिन आँगनबाडियो में खाने का मीनू खीर पूड़ी रहता है लेकिन इस पवित्र दिन मांस परोसा गया। इससे हिदू धर्मावलम्बी समुदाय की भावना आहत हुई है।

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल का कहना है कि महिला बाल विकास के अधिकारी नए साल के जश्न में डूबे थे मदिरा मांस की पार्टी हुई उसी का बचा मांस बच्चो को परोसा गया।इस मामले में उन्होंने महिला बाल विकास अधिकारी को निलंबित करने की मांग की है।

इस बात की सूचना लगते ही एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर पंचनामा बनाया इस आंगनवाड़ी केंद्र में मां भवानी समूह द्वारा भोजन पहुंचाया जाता है जब आज भोजन पहुंचा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जैसे ही बच्चों को भोजन परोसा तो उसमें मांस का टुकड़ा निकला इससे बच्चों को भोजन नहीं बांटा गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तरन्नुम ने बताया कि मां भवानी समूह द्वारा भोजन पहुंचाया जाता है आज भोजन में कुछ मांस का टुकड़ा निकला है इसको देखते हुए आधे बच्चों को ही भोजन परोसा गया इस बात से सुपरवाइजर को अवगत करा दिया है।

आज मीनू के अनुसार भेजी जानी थी खीरपुरी

आंगनबाड़ी केंद्रों में जो मीनू चार्ट लगा है उसके अनुसार आज खीरपुरी भेजा जाना तय रहता है पर शहर की वार्ड क्रमांक 3 आंगनवाड़ी केंद्र मैं खीर पुरी की जगह जो सब्जी भेजी गई थी उसमें मांस का टुकड़ा निकलने से हड़कंप मच गया वही बच्चे खाना छोड़ कर घर वापस चले गए।

अब सबाल यह उठता है कि रायसेन जिला मुख्यालय पर महिला बाल बिकास विभाग द्वारा संचालित आँगनबाडीओ की यह दशा है तो जिले में आँगनबाडीओ के क्या हाल होंगे।जिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं बजरंग दल के नेता राहुल परमार ने आंगनबाड़ी में मांस परोसे जाने की घटना पर महिला बाल विकास अधिकारी   को निलंबित कर मामले के जांच की मांग की है।

उल्लेखनीय है रायसेन का महिला बाल विकास विभाग हमेशा सुर्ख़ियो में रहा है। महिला बाल विकास अधिकारी न तो फील्ड में कभी जाते है ओर न आफिस में बैठे मिलते है।पिछले दिनों ही इसी विभाग के पोषक गोहरगंज ले एक बालगृह में धर्मांतरण का मामला सामने आया था लेकिन अभी तक कारवाही के नाम पर अधिकारी पर्दा डालने में लगे है।न कोई कार्यवाही न कोई जांच।ऐसे में सरकार की मंशा पर ही महिला बाल विकास अधिकारी पानीफेरने में लगे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |     सावन में भक्ति की बयार: रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम के आदर्शों से गूंजा भवानी चौक     |     तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10वीं का छात्र घायल, स्पीड ब्रेकर और CCTV की उठी मांग     |     नशा मुक्त भारत महाअभियान एवं रक्तदान महादान अभियान का हुआ शुभारंभ     |     15 अगस्त से पहले सुल्तानगंज पुलिस अलर्ट ,ग्राम चौकीदारों की परेड शुरू     |     डायल-112 की तत्परता से प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को समय पर पहुंचाया अस्पताल     |     जी-20 प्रतिनिधियों के आगमन की तैयारी: सांची दुल्हन की तरह सज रही, सौंदर्यीकरण कार्य तेज     |     मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811