-गड्ढों के कारण आसपास के ग्रामीण अंचलों के ग्रामीण में रोष व्याप्त
-रोड की हालत जर्जर होने से हो रही है रोज दुर्घटनाएं
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे पर इन दिनों सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे दिख रहे हैं भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक लगभग 40 किलोमीटर हाईवे की सड़क पर जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं यहां गड्ढे छोटे नहीं है बल्कि काफी चौड़े और गहरे है जिसमें बस या ट्रक के पाइए धस जाते हैं। जिससे अनहोनी की आशंका बनी रहती है विदिशा से सागर तक पहुंचने के लिए इसी मार्क का ज्यादातर उपयोग किया जाता है मगर गड्ढों ने आमजन की रहा मुश्किल कर दी है इन गड्ढों को भरने के लिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई पहल नहीं की है। सब अधिकारी आंख बंद कर कर बैठे हुए है। जबकि हर दिन इस रोड से आला अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। इस रोड पर स्थित भदभदा गांव पर टोल टैक्स स्थापित है जो कमर्शियल वाहनों से लाखों रुपए टैक्स वसूल करता है इसके बाद भी सड़क की देखभाल नहीं हो रही है। टोल टैक्स देने वाले वाहनों की लंबी लाइन टोल टैक्स पर लगी रहती है। इसके बावजूद भी सड़क की हालत जर्जर अवस्था में है। इन गड्ढों में मोटरसाइकिल का पहिया पहुंच जाए तो वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो रहा है ।

कभी-कभी तो मोटरसाइकिल वाले व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो जाए करती है। ऐसे में कई बार दुर्घटना बड़ा रूप भी ले लेती है। इस मार्ग पर दो हफ्ते से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है फोर व्हीलर गाड़ी हो या टू व्हीलर गाड़ी वाला हो गड्ढा बचाने के चक्कर में एक दूसरे से भिंड जाते हैं। जबकि सलामतपुर चौराहा से लेकर विदिशा तक नया हाईवे बन गया है लेकिन सलामतपुर से भोपाल भानपुर तक हाईवे में इतने गड्ढे हो गए हैं कि फोर व्हीलर गाड़ी चालने में भी दिक्कत आ रही है। हाईवे पर रात के समय गाड़ी वालों को यह गहरे गड्ढे नहीं दिखते जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। हाईवे किनारे दीवानगंज, कुलहड़िया , बेरखेड़ी चौराहे , बालमपुर , देहरी , भदभदा ,सुखी सेवनिया लामाखेड़ा शहीद कई गांव में रहने वाले कई ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य सचिव ने डेढ़ महीने पहले इस रोड को बनाने का प्रस्ताव रखा था उस दिन से आज तक रोड पर कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। भोपाल से विदिशा तक का मार्ग रात और दिन चलता है इस रोड से छोटे बड़े 9 से 10 हजार वाहन डेली निकलते हैं। दिनोदिन ट्राफिक बढ़ता ही जा रहा है इस मार्ग पर दो पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। रोड की जर्जर हालत से आहत होकर 3 महीने पहले कई गांव के ग्रामीणों ने चक्का जाम भी किया था उस समय नायब तहसीलदार एसडीएम अधिकारियों ने 15 दिन का आश्वासन ग्रामीणों को दिया था आज 3 महीने हो गए रोड में कोई सुधार नहीं हुआ है।

एमपीआरडीसी द्वारा बारिश के बाद गड्ढे भरे गए थे मगर वह भी कई जगह छोड़कर गड्ढे भरे गए थे जो गड्ढे छोड़े गए थे। उन गड्ढों ने आज बड़ा रूप ले लिया है। जिससे दुर्घटनाएं हो रही है।
12 महीना में ही भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर 125 दुर्घटनाएं हो चुकी है जिनमें से 32 लोगों की मौत हुई तो 150 लोगों से ज्यादा घायल हुए हैं। अन्य दुर्घटनाओं से ग्रामीण आहत है।
इनका कहना है
मैं दीवानगंज से विदिशा रोज अप डाउन करता हूं रास्ते में रोड पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है मैं कभी-कभी रात में आता हूं तो हमेशा डर बना रहता है कहीं गड्ढे में गाड़ी का पहिया नहीं गिर जाए।
सुरेंद्र नायक दीवानगंज
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर रोज दुर्घटनाएं हो रही है उसके बावजूद भी रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है इस रोड पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए जब एमपी आरडीसी टोल टैक्स वसूल रही है तो इन गड्ढे को समय रहते क्यों नहीं भरवाया जाता है। 2 महीने पहले इस रोड को बनाने का प्रस्ताव मुख्य सचिव ने रखा था। उसे 2 महीने हो गए अभी तक रोड में काम नहीं लगा है।
गिरजेश नायक सरपंच