रायसेन। राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के समर्पित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 72 वें जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार के नेतृत्व में आज रायसेन जिले के 22 मंडलों में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां पर रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, हॉस्पिटल एवं गरीब बस्तियों में फल वितरण तथा दिव्यांगों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।

सेवा पखवाड़े अभियान के अंतर्गत रायसेन की वार्ड क्रमांक 14 में हरा भरा मध्य प्रदेश के तहत जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नागर एवं जिला पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। इसके तत्पश्चात जिज्ञासा संस्था पहुंच कर दिव्यांग बच्चों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन केक काटकर मनाया साथ ही सभी पार्टी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर वृद्ध आश्रम में पहुंचकर फल वितरण किए और आशीर्वाद लिया।

इसके तत्पश्चात जिला अस्पताल पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रामकुमार साहू, उपाध्यक्ष राकेश तोमर, मोहन चक्रवर्ती, कैलाश ठाकुर, राहुल परमार, आदित्य शर्मा, कपिल पटेल, प्रभांशु भदोरिया, शुभम कुशवाहा, अशोक नापित, श्रीकांत खटीक, सुमित सोनी, संतोष साहू आदि शामिल हुए।