Let’s travel together.

लगातार हो रही चोरियां पुलिस के लिए बनी चुनौती, पुलिस की गश्त पर लग रहे सवालिया निशान

0 186

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

शहर में पुलिस पस्त चोर मस्त चोरों के हौसले बुलंद नहीं हो रही पुलिस की सही तरीके से गश्त आए दिन चोरियां होती रहती हैं। कहने को तो पुलिस की गाड़ी सायरन बजाती हुई रात में घूमती है । लेकिन लगातार

हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लग रहे हैं। फरियादियों द्वारा रिपोर्ट लिखाई जाती है और उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है छोटी मोटी चोरी के खुलासे तो जरूर हुए लेकिन किसी भी बड़ी चोरी का आज तक खुलासा पुलिस द्वारा नहीं किया है। आए दिन मोटरसाइकिलें चोरी जा रही हैं शहर में प्रशासन द्वारा जगह-जगह पर

सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं उसके बावजूद भी ना तो बाइक चोरों का ही कुछ पता चल पा रहा है और ना ही मकानों में हो रही चोरियों का। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि तहसील के सामने से ही बाइके चुरा कर ले जाते हैं । चौक चौराहों पर लोग चर्चा करते दिखाई देते हैं कि आखिर पुलिस करती क्या है। और सीसीटीवी कैमरे क्या दिखावे के लिए लगाए गए हैं।
गत रात्रि रामनगर में एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोलते हुए वहां पर प्रत्येक कमरे की छानबीन की और नगद और सोने-चांदी के जेवरात आदि चुरा ले गए मकान मालिक जब बरेली से श्राद्ध करके लौटे तो ताला टूटा हुआ मिला घर के प्रत्येक कमरे में सामान बिखरा हुआ डाला मिलने से समझ में आ गया कि चोरों ने हाथ साफ कर दिया है मकान मालिक के अनुसार करीब दो लाख की चोरी होना बताया गया है ।


रामनगर में मुख्य मार्ग पर रहने वाले बृजकिशोर कात्यवर पुत्र जुगराज सिंह एक श्राद्ध के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरेली गए हुए थे घर पर ताला लगा हुआ था । मकान में अज्ञात चोर मेन गेट से ताला तोड़कर मकान के अंदर घुस गए और करीब 3 से 4 घंटे तक अंदर रह कर आराम से चोरी करते रहे हर कमरे में जाकर उन्होंने तलाशी ली भगवान के कमरे में जाकर डिब्बे खोलें जहां से जो मिला उठाया और आराम से चलते बने चोरों की भनक आस- पड़ोस के लोगों को भी नहीं लग पाई। जबकि लोगों का कहना है कि रात को पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज निरंतर आती रही लेकिन चोर आसानी से अपना काम करते रहे। जिसे पुलिस की गश्त पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।
मकान मालिक बृजकिशोर कात्यवर ने बताया कि गोदरेज के लॉकर में रखे हुए सोने चांदी के जेवरात और करीब एक लाख रुपए चोर चुरा ले गए हैं। घटना की रिपोर्ट थाने में की गई है रिपोर्ट पर पुलिस ने आकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया और रायसेन से डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक विशेषज्ञ को बुलाकर भी बारीकी से जांच की गई है।
इस संबंध में टीआई राजपाल सिंह जादौन का कहना है कि शीघ्र ही अज्ञात चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811