Let’s travel together.

बक्सवाहा नगर में उत्साह से निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा

0 225

नगर में देर रात तक महेंद्र सागर तालाब पर हुआ गणेश विसर्जन

अभिषेक असाटी बक्सवाहा छतरपुर

गणेशोत्सव पर्व के समापन तथा अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान गणेश की नगर में धूमधाम से झांकी निकली जिसमें गणेश भक्तों की टोली बैंडबाजों की धुन पर बप्पा के जयकारे लगाते हुए थिरकते हुए चल रहे थे, नगर में दस दिनों से चल रहे इस त्यौहार में आज अलग-अलग कमेटियों द्वारा विराजित भगवान गणेश की प्रतिमा महादेव तथा माता पार्वती के साथ आकर्षण का केंद्र रही नगर में जगह-जगह बिराजी मूर्तियां,जो पूर्णतःमिट्टी से बनाई गई थी,उक्त गणेश मूर्ति की विसर्जन शोभायात्रा सेवाग्राम से प्रारंभ हुई जो बुधवारा बाजार,जैन मंदिर मार्ग,पुरानी बस्ती, इतवारा बाजार जनकपुर मोहल्ला हरिजन बस्ती होते हुए महेंद्र सागर तालाब पहुंची जहां गणेश विसर्जन किया गया

इस दौरान बप्पा के भक्तों ने नाचते गाते,गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के साथ जयकारे लगाते हुए भावभीनी विदाई दी, बक्सवाहा में भगवान गणेश की शोभायात्रा जगह जगह आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया इसके बाद महेंद्र सागर तालाब एवं भदभदा डैम नदी पर देर रात तक गणेश मूर्ति विषर्जन हुआ।

विसर्जन की पूर्ण व्यवस्था नगर परिषद अध्यक्ष किरण ब्रजगोपाल सोनी की देखरेख में की गई गणेश प्रतिमाओं की आरती भाजपा वरिष्ठ नेता मदनलाल असाटी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि देवी सिंह राजपूत सांसद प्रतिनिधि कमल सोनी, बृजमोहन थेलीदार, महेश ताम्रकार, सुरेश खरे, दीपेंद्र ठाकुर युवा मोर्चा अध्यक्ष, महेंद्र बबुआ के द्वारा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811