Let’s travel together.

कायमपुर के कई जानवरों को खा गया तेंदुआ

0 120

सत्येंद्र जोशी रायसेन

साँची ब्लॉक के कायमपुर गांव और आसपास के गांव में तेंदुए का मूवमेंट है। तेंदुआ अभी तक कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है।


सांची ब्लाक के ग्राम कायमपुर निवासी प्रीतम सिंह राजपूत पुत्र किशन सिंह राजपूत ने पंचनामा बनाकर वन विभाग को आवेदन दिया है, कि 15 माह का जानवर पड़ा तेंदुआ खा गया है। श्री राजपूत ने सहायता के लिए आवेदन दिया है।

उल्लेखनीय है कि हलाली डैम में अत्यधिक पानी होने की वजह से डैम का ओवरफ्लो पानी गांव में पहुंच गया है। लोग अपने जानवरों को बाहर बांध रहे हैं। जिससे ऐसी घटनाएं हो रही हैं। पता चला है कि तेंदुआ का मूवमेंट ग्राम कायमपुर, मूषका बाद, गीतगढ़ आदि कई गांवों में देखने को मिल रहा है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर सेवाराम अहिरवार ने बताया कि हमें जानकारी मिली है। हम आवेदन पर कार्रवाई करेंगे। जांच के बाद संबंधित को सहायता दिलाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्यामपुर  में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा पथ संचलन निकाला गया     |     कंचन पटेल और पूजा का चयन मध्य प्रदेश ब्लाइंड फुटबॉल नेशनल चैंपियनशिप में हुआ     |     घर को हड़पने के लिए बेटे बहु और जेठ रच रहे साजिश मां बेटे को घर से निकाला     |     शिवपुरी एसडीएम ने गोदाम और वेयर हाउसों पर मारा छापा, मंडी टैक्स की चोरी और अनियमितताएं मिली, कार्रवाई के निर्देश     |     साँची में निकला आर एस एस का पथसंचलन, पथ संचलन पर नगर भर में जगह जगह हुई पुष्प वर्षा      |     पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का भूमि पूजन      |     महर्षि बाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभा यात्रा     |     औबेदुल्लागंज में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही     |     प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को मिली जबरदस्त सफलता     |     शरद पूर्णिमा पर माबे के लड्डू खाने से सात लोग बीमार,जिला अस्पताल रेफर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811