Let’s travel together.

गांव तक पहुँच रही शहरी व्हीआईपी शिक्षा की महक

0 226

बड़े शहरों की तर्ज पर इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव आयोजित
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
बेहतरीन शिक्षा देने बड़े बड़े निजी व शासकीय स्कूल पहले सिंर्फ़ शहरों में ही दिखाई देते थे लेकिन अब देश की रीढ़ मजबूत करने वाली व्हीआईपी शिक्षा की महक गांव गरीब तक भी पहुचने लगी है……धरसीवा तिवरैया से लगे कूँरा के समीप शिवांश इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना होने के बाद से वहां गरीब मध्यम वर्ग के बच्चों को भी व्हीआईपी कल्चर की तरह न सिर्फ शिक्षा दी जा रही बल्कि सांस्कृतिक आयोजन भी बड़े शहरों की तरह बेहतरीन ढंग से आयोजित कर बच्चो को आगे बढ़ाया जा रहा है.

शनिवार मकर सक्रांति की शाम शिवांश इन्टरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव आयोजित हुआ जिसमें छत्तीसगढ़िया सँस्कृति के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन साथ ही प्रतिभावान बच्चो को प्रशंशा पत्र देकर सम्मानित किया गया.

सीबीएसई दिल्ली द्वारा संबद्ध शिवांश इंटरनेशनल स्कूल के इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला सत्र न्यायाधीश मरवाही नरेंद्र तेंदुलकर सामिल हुए विशेष अतिथि के रुप में ओ.एस.डी. स्कूल शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ सरकार एनएन बंजारा एवं विशिष्ट अतिथि संजय पुरी गोस्वामी बी.ई.ओ. धरसीवा श्रीमती पद्मिनी शर्मा

शिवांश इंटरनेशनल स्कूल की सचिव स्कूल की संस्थापक श्रीमती उषा शर्मा अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा व विद्यालय की प्रधानाचार्या कुमारी हिमांशी शर्मा सामिल हुई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकों के साथ ही स्कूली बच्चे एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए 35 विद्यार्थियों से शुरू शिवांश इंटरनेशनल में बर्तमान में 200 से अधिक छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811