देवेन्द्र तिवारी साँची रायसेन
सांची के विभिन्न स्थानों पर भगवान गणपति की झांकी सजाई गई है तथा इनमें भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई है नगर का वातावरण पूरी तरह गणपति के जयकारों से गूंजने लगा तथा शाम होते ही भगवान गणपति की आरती में भक्तों की भीड़ जुटने लगी है ।इन झांकियों का संचालन झांकी समितियों द्वारा किया जा रहा है झांकियों में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों की खासी भीड़ दिखाई दे रही है आज शाम भगवान गणपति की पूजा अर्चना करने पहुंचे पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष तथा पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल ने पूजा अर्चना में भाग लिया उनके साथ नगर के अनेक लोग शामिल थे । पूजा अर्चना करते हुए श्री जायसवाल ने वार्ड नं 15 सरदार भगत सिंह वार्ड में पहुंच कर आरती में भाग लिया तथा भगवान से सुख समृद्धि की कामना की । उनके साथ आरती में शामिल मोहन प्रसाद तिवारी श्री नारायण सक्सेना सत्येन्द्र सोनी विनोद शर्मा अजय जाट वार्ड पार्षद विवेक तिवारी सहित अनेक छोटे छोटे बच्चे भी शामिल रहे।