Let’s travel together.

मूंग खरीदी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर

0 183

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

शुक्रवार को रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे ने सलामतपुर समिति के मूंग खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा है कि मूंग की खरीदी कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर ने मूंग खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। समिति प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों के साथ शालीनता से पेश आएं और मूंग की खरीदी करें। कृषि साख सहकारी समिति सलामतपुर द्वारा मां अन्नपूर्णा भैरव घाटला वेयरहाउस पर कराई जा रही है मूंग की खरीदी। कलेक्टर इस वेयरहाउस पर पहुंचे और उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सलामतपुर सहकारी समिति प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी ने बताया कि सलामतपुर समिति के समर्थन मुख्य मूंग खरीदी केंद्र पर 300 किसानों के मैसेज भेजे जा चुके हैं। एक किसान को तुलाई के लिए 8 दिन का समय मिलता है। मैसेज दिनांक से 8 दिन तक किसान की उपज तुलाई हो सकती है। 124 ग्रामोको मैप किया गया है। यहां पर अभी तक 605 क्विंटल मूंग की खरीदी हो चुकी है। ये खरीदी 30 सितंबर तक खरीदी चलेगी। वहीं भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम की गाईडलाइन के अनुसार प्रतिदिन प्रति कृषक 25 क्विंटल मात्रा का उपार्जन किया जाना प्रस्तावित है।बताया गया कि विपणन वर्ष 2022-23 के लिए मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7 हजार 275 रूपए प्रति क्विंटल और उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6 हजार 300 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811