Let’s travel together.

पुलिस अधीक्षक पहुंचे आदिवासी क्षेत्र,ग्रामीणों के साथ निकली हर-घर तिरंगा यात्रा

0 173

इमलिया चौकी में किया वृक्षारोपण

दमोह से धीरज जॉनसन की रिपोर्ट
दमोह जिले में उल्लास के साथ मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी जिलेभर में लगातार तिरंगा यात्रा निकाल रहे है। पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार भी हर-घर तिरंगा यात्रा में विशेष भूमिका निभाते हुए स्टाफ के साथ ग्रामीण अंचलों में पहुंच रहे है।

शुक्रवार को ग्राम हरदुआ खुर्द,बिजोरा खमरिया और इमलिया में हर-घर तिरंगा यात्रा का अभियान चलाया. इस अवसर पर चौकी प्रभारी इमलिया आनंद कुमार,प्रधान आरक्षक मुकेश,आरक्षक गौरव व दीपक,राजा पटना पूर्व सरपंच तुज्जन सिंह, राजकुमार लोधी,टोरी सरपंच हेमराज,अमर सिंह, नीलेश लोधी और पुलिस स्टाफ ग्रामीण जन विशेष रूप से मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने इमलिया चौकी के अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र हरदुआ खुर्द पहुंचे साथ ही मनका,डबा व खागर के हजारो ग्रामीणो के साथ चर्चा कर तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे। इसके उपरांत इमलिया चौकी पहुंच कर पुलिस अधीक्षक द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया जिसमें पुलिस स्टाफ और ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किन्नर समाज में विवाद, राधिका किन्नर को मिली जान से मारने की धमकी     |     जंगलों को आग से बचाने जागरूकता बैठक     |     आईडीबीआई बैंक में खाताधारकों की राशि गबन का मामला पीड़ितों की संख्या हुई चौदह     |     समूह की दीदीयों की लगी कृषक पाठशाला, जैविक खेती के गुण बताए गए     |     “जड़ों से कटकर विकास संभव नहीं, भारतीय ज्ञान-विज्ञान का मूल संस्कृत में निहित” – श्री दत्तात्रेय वज्राहल्ली     |     बा-मुलाहिजा :: कांग्रेस की ‘एक कॉलम’ वाली हार- संदीप भम्मरकर     |     मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया     |     टीम सूर्या ने ही नहीं, भारतीय संस्कृति ने भी जीता है वर्ल्ड कप -अजय बोकिल     |     कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811