Let’s travel together.

श्रीमति रेशु विभोर नायक सिलवानी नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचित

0 216

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद सिलवानी अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई जिसमें भाजपा की प्रत्याशी श्रीमति रेशु विभोर नायक (जैन) को 8 वोट मिले एवं कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती जेबा कौसर खान को 7 वोट प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा की प्रत्याशी श्रीमति रेशु विभोर नायक (जैन) 1 वोट से निर्वाचित घोषित हुई।
नगर परिषद सिलवानी अध्यक्ष पद हेतु भाजपा की श्रीमति रेशु विभोर नायक (जैन) की प्रत्याशी । एवं कांग्रेस से श्रीमती जेबा कौसर खान ने किया नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र जमा किया था । संवीक्षा में दोनो विधिमान्य पाए गए थे । किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापिस नही लिया था । इसके बाद मतदान हुआ था।
नगर परिषद कार्यालय में रिटर्निग ऑफिसर एवं एसडीएम रवीश श्रीवास्तव की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
सिलवानी नगर परिषद के 15 वार्डो से वार्ड नं 01- श्रीमती बृजेशरानी ठाकुर (भाजपा), वार्ड न 02- लखन मेहरा ( पप्पू मेहरा) (भाजपा), वार्ड नं 03- देवीसिंह भैयाभाई (भाजपा), वार्ड नं 04- श्रीमती अर्चना संजय मस्ताना (भाजपा), वार्ड नं 05- शमीम उद्दीन (कांग्रेस), वार्ड नं 06- श्रीमती फिरदौस (भाजपा), वार्ड नं 07- हफीज मंसूरी (कांग्रेस), वार्ड नं 08- अजीम कुरैशी (कांग्रेस), वार्ड नं 09- श्रीमती निशा संतोष मताम्बर (भाजपा, वार्ड नं 10- श्रीमती जेबा कौसर खान (कांग्रेस), वार्ड नं 11- श्रीमती रेशु विभोर जैन (भाजपा), वार्ड नं 12- श्रीमती रजिया बेगम इलियाज खान (कांग्रेस), वार्ड नं 13- श्रीमती अलका मिलन जैन (भाजपा), वार्ड नं 14- श्रीमती रागनी मोहन साहू (भाजपा), वार्ड नं 15- प्रदीप कुशवाहा (भाजपा) पार्षद निर्वाचित हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |     जिला न्यायाधीश के मुख्य आतिथ्य में अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811