Let’s travel together.

नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी हुई

0 103

भाजपा में संगठन सर्वोपरि, संगठन को सौंपेंगे रिपोर्ट, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्णय संगठन स्तर पर होगा : राजो मालवीय

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को रायशुमारी करने के लिए भाजपा संगठन की और से नियुक्त की गई पर्यवेक्षक राजो मालवीय सिलवानी के विश्राम गृह में

भाजपा के वरिष्ठ नेता जनपद पंचायत अध्यक्ष तरवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला साहित नगरीय निकाय चुनाव निर्वाचन समिति के

सदस्य  शालिग्राम सोनी सुरेश यादव पंडित ओंकार शर्मा संतोष वकील सहित भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदो सहित अनेक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बैठक लेते हुए पर्यवेक्षक राजो मालवीय ने अपने संबोधन में कहा कि आज नगर  परिषद के अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी के दौरान  महिलाओं एवं पुरुष पार्षदों  ने अपने-अपने दावे पेश किए हैं।  जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए भी रायशुमारी की गई है । सभी पार्षदों से अलग-अलग चर्चा कर उनके विचार संकलित किए गए हैं।

पर्यवेक्षक राजो मालवीय ने  बताया कि  भाजपा में संगठन सर्वोपरि होने के कारण रिपोर्ट संगठन को सौंप दी जाएगी । अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्णय संगठन स्तर पर होगा । जिसको संगठन चयनित करेगा उसके लिए सभी पार्टी के सदस्य सहयोग करते हुए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनने में अपनी महती भूमिका अदा करें, ताकि पार्टी का अनुशासन एवं निष्ठा बनी रहे।

अध्यक्ष पद के लिए निर्णय संगठन को लेना है। मुझे तो सभी की रायशुमारी करके संगठन को रिपोर्ट देना है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811