Let’s travel together.

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट

0 11

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य अतिथि में होगा कार्यक्रम

27 नवंबर को भोपाल में होगा भव्य अनावरण समारोह, जैन समाज से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील

सागर। परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक एवं गौरवशाली उपलब्धि के लिए भारतवर्ष की जैन समाज द्वारा किए गए सार्थक प्रयास सफल हुए हैं। पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री अभय सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में जैन समाज ने केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से डाक टिकट जारी करने का अनुरोध किया था, जिसके परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण पहल साकार हुई है।

इस डाक टिकट का भव्य अनावरण समारोह 27 नवंबर, शुक्रवार को भोपाल स्थित विद्योदय तीर्थ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्योदय तीर्थ में विराजमान परम्पराचार्य श्री समयसागर महाराज ससंघ का मंगल सानिध्य प्राप्त होगा।

समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही मध्यप्रदेश शासन के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं देशभर से पधारने वाले जैन समाज के श्रावक-श्रेष्ठियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

मुकेश जैन ढाना ने समस्त जैन समाज के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण बताते हुए समाज के सभी श्रावकों, सेवाभावी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न कमेटियों से अधिकाधिक संख्या में भोपाल पहुंचकर डाक टिकट अनावरण समारोह के साक्षी बनने की अपील की गई है।

समाजजनों से आग्रह किया गया है कि वे 27 नवंबर को अपने-अपने निजी वाहनों एवं उपलब्ध साधनों से भोपाल पहुंचें तथा इस पावन अवसर को अपनी स्मृतियों में संजोएं। यह आयोजन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के महान व्यक्तित्व, आध्यात्मिक योगदान एवं समाज को दिए गए प्रेरणादायी संदेशों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का एक ऐतिहासिक अवसर होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट     |     सिलतरा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार     |     सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |     पिता की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा, हरदा में टूटी पुरानी परंपरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811