रायसेन । भोपाल रोड पर पुल के नीचे मिला किसान का शव, गुरुवार को जाखा और खरवाई के बीच पुल के नीचे 45 वर्षीय किसान तीरथ सिंह आदिवासी का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक हिरणखेड़ा गांव का रहने वाला था। प्रारंभिक तौर पर करीब 25 फीट ऊंचे पुल से गिरने और सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।