रायसेन।जिला मुख्यालय पर दश्हरें के मौके पर राजपूत क्षत्रिय समाज द्धारा स्थानीय सती माता चबूतरे पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस दोरान समाज के लोगो ने अपनी प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने के लिए समाज के लोगो से आगे आने की अपील की ।

रायसेन किले पर 6 मई 1532 को हुए जौहर की याद में बनाए हुए इस स्थान पर आकर आज क्षत्रिय समाज के लोग अपने राजपूत रानियों को सती माता के रूप में पूजते है।
जिला मुख्यालय पर स्थित प्राचीन सती चबूतरे के स्थान पर कार्यक्रम से पहले श्रमदान कर वहा वहाँ सफाई अभियान की गई।

इस साल आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र पूजन के बाद बंदूको से हर्ष फायर भी किए गए। इस दौरान बडी संख्या में राजपूत क्षत्रिय समाज के लोग अपने अपने षस्त्र के साथ मौजूद रहे।