Let’s travel together.

एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन

0 58

– गरबा की धुन पर थिरके विद्यार्थी

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले कै गैरतगंज नगर की शैक्षणिक संस्था एच.पी. पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को भव्य गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक लोकनृत्य का सुंदर संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित इस उत्सव में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगीतमय आरती के साथ हुआ। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद नौ देवियों के स्वरूप में सजी छात्राओं ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। देवी स्वरूप में सजी छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। धार्मिक भावनाओं और सांस्कृतिक परंपराओं से ओतप्रोत इस प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

 

 

इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य-नाटिका के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संगीत, नृत्य और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के जरिए बच्चों ने भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक गरबा रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक गरबा गीतों की धुन पर गरबा किया। सभी विद्यार्थी पारंपरिक भारतीय परिधान और गरबा वेशभूषा में नजर आए, जिससे विद्यालय परिसर उत्सव के रंगों से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम में संस्था संचालक सुभाष श्रीवास्तव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में सहभागिता कर उत्सव को यादगार बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दशहरा चल समारोह की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा     |     महाष्टमी के अवसर पर पेमत मंडल केंद्र पर निकला विशाल पथ संचलन, ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर किया स्वागत     |     बाजार की गिरावट में छुपा है दूरगामी मौका, निवेशकों को रखना होगा लंबा नजरिया, आर्थिक विशेषज्ञ दुर्गेश गौड़ के  जानिए विचार     |     नवरात्रि पर क़स्बा गढ़ी में भक्ति और उत्साह का माहौल, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु     |     वेयरहाउस से 29 बोरी चावल चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़े; 20 बोरी चावल और बाइक जब्त     |     रायसेन में एक महीने के भीतर दूसरे टाइगर की संदिग्ध मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |     251 मीटर की चुनरी लेकर निकलीं माता की भक्त, नंगे पैर चलकर मढ़ माता मंदिर में चढ़ाई चुनरी     |     351 सीढ़ियां चढ़कर मां काली के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु     |     ₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811