Let’s travel together.

घटिया निर्माण के चलते 24 लाख की लागत की दीवानगंज पुलिस चौकी पर चढ़ी पन्नी

0 203

उद्घाटन से पहले ही पुलिस चौकी की छत से टपक रहा है पानी

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की ग्राउंड रिपोर्ट

सरकारी राशि का ठेकेदारों द्वारा किस तरह से दुरूपयोग किया जाता है। इसका जीता जागता उदाहरण देखना है तो रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र की दीवानगंज पुलिस चौकी का नवनिर्मित भवन को दिखिए। क्योंकि यहां पर लगभग 24 लाख रुपए की राशि से नए भवन का निर्माण कार्य किया गया है। लेकिन इस भवन में उद्घाटन से पहले ही छत से बारिश का पानी टपकने लगा है। पानी को टपकने से रोकने के लिए छत पर पन्नी चढ़ाई गई है। ज्ञात रहे कि भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर स्थित दीवानगंज पुलिस चौकी की पुरानी बिल्डिंग छतिग्रस्त होने के साथ जीर्णशीर्ण अवस्था से बनी हुई थी, जिसको लेकर दीवानगंज चौकी प्रभारियों ने लगातार नवीन चौकी निर्माण के लिए वरिष्ठ अफसरों से पत्राचार किया था। जिसके बाद अफसरों ने संज्ञान लेकर पुलिस चौकी बनाने के लिए नया भवन तैयार करवाने की स्वीकृति दिलाई थी। मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग बोर्ड द्वारा 24 लाख रुपए की राशि से सर्व सुविधा उक्त दीवानगंज चौकी का निर्माण किया जा रहा है। जो लगभग पूरा हो चुका है।

*नवनिर्मित भवन में जगह-जगह से बारिश में टपक रहा है पानी, अधिकारी मौन*
कई सालों से पुलिस के जवान पुरानी क्षतिग्रस्त हो चुकी चौकी में रहकर ही अपनी ड्यूटी कर रहे थे। जिससे हमेशा अनहोनी होने की शंका बनी रहती थी। नवीन चौकी भवन ढोला घाट हनुमान मंदिर के सामने बनाई जा रही है।जिससे इस चौकी में रहने वाले पुलिस जवानों को सर्व सुविधा युक्त भवन मिल सकेगा।लगभग 1 साल से चौकी का निर्माण कार्य चल रहा था। चौकी भवन बनकर लगभग तैयार भी हो चुका है। केवल उद्घाटन करना ही बाकी है। लेकिन इससे पहले ही नवनिर्मित दीवानगंज पुलिस चौकी की छत से जगह-जगह से पानी रिसने लगा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चौकी का निर्माण कितना घटिया स्तर का किया गया है। अभी बारिश का महीना शुरू हुए 1 महीना भी नही हुआ और नवनिर्मित पुलिस चौकी भवन की छत से जगह जगह से पानी रिसने लगा। क्योंकि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग कर ठेकेदार ने पलीता लगा दिया। सरकारी भवनों का किस तरह निर्माण किया जा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, जो भवन 50 साल के लगभग चलना चाहिए वह 10 साल में ही बेकार हो जाते हैं। और यहां तो मामला ही अलग है। इस पुलिस चौकी में तो उद्घाटन से पहले ही छत से पानी टपकने लगा।आम पब्लिक का पैसा इसी तरह से बर्बाद किया जाता रहा है। ठेकेदार द्वारा यहां पर घटिया निर्माण किया गया है।गौरतलब है कि अभी जिस स्थान पर पुलिस चौकी भवन संचालित है वह स्थान पर बैंक से लोन ले रखा था। लोन नहीं चुका पाने के कारण बैंक ने यह जगह नीलाम कर दी है। जिस व्यक्ति ने यहां जगह खरीदी है। उसने चौकी को दूसरी जगह शिफ्ट करने का निवेदन किया था। अब नई जगह पर चौकी बनाई जा रही है। जो पूरी तरह से बनकर तैयार हो गई है।

दीवानगंज पुलिस चौकी का भवन 20 •फुट चौड़ा और 30 फीट लंबा बनाया जा रहा है। इसके लिए सरकार द्वारा लगभग 24 लाख के करीब बजट रखा गया है। ढोलाघाट हनुमान मंदिर के सामने कई सालों से सरकारी जमीन पड़ी हुई थी। अब इस सरकारी जमीन पर दीवानगंज पुलिस चौकी की स्थापना होने जा रही है। कुछ ही दिनों में इस बिल्डिंग में दीवानगंज पुलिस चौकी शिफ्ट हो जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811