Let’s travel together.

बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश

0 127

9वीं से 12वीं की पुस्तकें आग के हवाले, प्रबंधन बोला – पानी से खराब हो गई थीं – तहसीलदार बोले जांच कर होगी कार्रवाई

बाड़ी रायसेन ।नगर के सांदीपनि विद्यालय परिसर में गुरुवार दोपहर बड़ी संख्या में पाठ्यक्रम की किताबों को आग के हवाले किए जाने का मामला सामने आया। विद्यालय परिसर से उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, तो कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की किताबें जलती हुई मिलीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विद्यालय परिसर में कर्मचारियों द्वारा गठरियों में रखी किताबों को काफी देर तक जलाया जा रहा था। तेज हवा के कारण आग की चिंगारियां आसपास तक फैल रही थीं और चारों ओर धुआं फैल गया था। मौके पर सफाई कर्मचारी आग में किताबें डाल रहा था, जबकि शिक्षक और अन्य कर्मचारी वहीं मौजूद थे।

लोगों ने जलती किताबों में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल से संबंधित पाठ्य पुस्तकें भी देखीं, जिसके बाद उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि शासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली पुस्तकों को सुरक्षित रखना विद्यालय की जिम्मेदारी है।

बाउंड्री के अंदर कुछ भी करें, कहा –

जब स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई तो वहां मौजूद जिम्मेदारों की ओर से कहा गया कि विद्यालय की बाउंड्री के अंदर वे अपनी किताबों के साथ कुछ भी करें, इससे किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस रवैये से लोगों में और आक्रोश फैल गया।

बीईओ को दी सूचना –

मामले की जानकारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दुर्गेश नामदेव को दी गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुस्तकों को किस प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया, इसकी जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए।

प्राचार्य का पक्ष –

वहीं विद्यालय के प्राचार्य का कहना है कि विद्यालय में पानी भर जाने के कारण विभिन्न कक्षाओं की कई पुस्तकें खराब हो गई थीं और उनमें बदबू आने लगी थी। इसी कारण खराब पुस्तकों को जलाया गया।

क्या कहते हैं जिम्मेदार –

आपके माध्यम से मुझे पुस्तक जलने की जानकारी प्राप्त हुई है। अगर विद्यालय प्रबंधन ने ऐसा किया है तो यह गलत है, जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

दिनेश बर्गले, तहसीलदार बाड़ी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811