सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
क्षेत्र भर के छात्र छात्राओं को औधोगिक तकनीकी रूप से पारंगत करने के उद्देश्य से स्थापित की शासकीय आईटीआई का पहुंच मार्ग परेशानी भरा है। नए भवन में शिफ़्ट होने के बाद यह दूसरा वर्ष है जो सड़क न होने से छात्र परेशान हो रहे है बारिश में यह मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है जिससे छात्र परेशान हो रहे है।

अंचल के छात्र छात्राओं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में निपुण बनाने के उद्देश्य से बीते कुछ वर्षो पूर्व शासकीय आईटीआई की स्थापना मुख्यालय पर की गई थी प्रारंभिक दौर में इसका संचालन किराये के प्रायवेट भवन में हुआ तथा बाद में इसे शासकीय कॉलेज के पीछे नवीन भवन बनाकर संचालित किया जाने लगा। शासन स्तर पर भवन निर्माण तो किया गया परन्तु मुख्य मार्ग से इसे जोड़ने वाली सड़क को अभी तक नही बनाया गया। इस भवन से आईटीआई पहुंचे की दूरी लगभग 200 मीटर की पर यह पूरा रास्ता कच्चा एवं ऊंचा नीचा है। अभी बारिश के मौसम में यह आग दलदल में तब्दील हो गया है। जिससे वाहन तो दूर पैदल निकलना दूभर है। यहां पदस्थ स्टाफ़ सहित अध्ययनरत छात्र छात्राओ को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में आईटीआई प्राचार्य महेंद्र सिंह गौंड ने बताया कि लगातार 2 वर्षो से बच्चे एवं उनका स्टॉफ परेशान हो रहे है सड़क निर्माण के लिए सम्भवतः नगर परिषद से जल्द ही टेंडर लगकर बनने की संभावना है।