Let’s travel together.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे

0 200

 सुरेंद्र जैन धरसीवां

रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धरसींवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल तिवारी और एसडीओपी विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने टीम के साथ 20 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजा है। इस कार्रवाई के साथ पिछले एक सप्ताह में कुल 57 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।

जेल भेजे गए आरोपी 

आज की कार्रवाई में ग्राम सगुनी निवासी नीरज निषाद, ग्राम भैसमुड़ा निवासी रोशन कुमार ध्रुव और तरुण कुमार यादव, ग्राम गोधी निवासी दिलीप निषाद, मनीष वर्मा और शुभम वर्मा, ग्राम मोहदी निवासी केवल साहू, नगर पंचायत कुंरा वार्ड 10 निवासी शुभम श्रीवास और करण पाल, धरसींवा निवासी शशांक वर्मा, ग्राम परसतराई निवासी हुमन सेन और गौरव लहरी, ग्राम देवरी निवासी अजय साहू, कुरूद सिलयारी निवासी भगतराम बंजारे और तुषार निषाद, ग्राम रैता निवासी देवेंद्र वर्मा, ग्राम पवनी निवासी जयंत साहू, ग्राम कुथरेल निवासी भारतद्वाज डहरिया उर्फ गोलू और कौशल वर्मा तथा ग्राम मौहागांव निवासी सुनील डहरिया शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811