Let’s travel together.

एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल

0 10

सड़क पर मिला डेढ़ किलो चांदी का छत्र, एसडीओपी ने दिखाई ईमानदारी—मंदिर पहुंचाने का लिया संकल्प

पुलिस की सख्त छवि के बीच मानवीय पहल की जमकर सराहना, समाजसेवी को सौंपा चांदी का छत्र

सी के पारे

ओबेदुल्लागंज/मंडीदीप। ओबेदुल्लागंज पुलिस की छवि आमतौर पर सख्त और त्वरित कार्रवाई के लिए जानी जाती है, लेकिन एसडीओपी शीला सुराणा ने एक ऐसा मानवीय और सराहनीय कार्य किया है, जिसकी क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।

जानकारी के अनुसार, अगस्त माह के दौरान रात्रि गश्त के समय मंडीदीप क्षेत्र में एसडीओपी शीला सुराणा को सड़क पर करीब डेढ़ किलो वजनी चांदी का छत्र पड़ा हुआ मिला। प्रथम दृष्टया यह किसी मंदिर में चढ़ाया जाने वाला छत्र प्रतीत हो रहा था।

ऐसी स्थिति में इसे पुलिस कार्रवाई के तहत जप्त माल के रूप में रखा जा सकता था, लेकिन एसडीओपी सुराणा ने ईमानदारी, संवेदनशीलता और आस्था का परिचय देते हुए छत्र को सुरक्षित रख लिया। उन्होंने इसे उसके उचित स्थान तक पहुंचाने का निर्णय लिया।

बाद में मंडीदीप निवासी समाजसेवी नरेंद्र चौकसे को अपने कार्यालय बुलाकर एसडीओपी ने चांदी का छत्र उन्हें सौंप दिया, ताकि उसे किसी मंदिर में विधि-विधान और श्रद्धा के साथ स्थापित किया जा सके।

एसडीओपी सुराणा के इस कार्य की जानकारी जैसे ही क्षेत्रवासियों को मिली, लोगों ने उनकी खुले दिल से सराहना की। आमजन का कहना है कि पुलिस अधिकारियों द्वारा किए गए ऐसे कार्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सम्मान और मानवीय संबंधों को और मजबूत करते हैं।

ईमानदारी और संवेदनशीलता बनी मिसाल

एसडीओपी शीला सुराणा की इस पहल ने यह संदेश दिया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर मानवीय मूल्यों और सामाजिक आस्था का सम्मान करना भी पुलिस सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811