शराब नहीं, शिक्षा चाहिए की मांग उठी
शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
सुल्तानगंज क्षेत्र में गांव -गांव बिकने वाली अवैध शराब के खिलाफ आज ग्रामीणजन का आक्रोश फूट पड़ा। ओर उन्होंने सिलवानी -सागर मार्ग पर सुबह से ही चक्काजाम कर दिया जो 6 घण्टे से ज्यादा तक चलता रहा।
शराब दुकान के विरोध में सड़कों पर उतरे सैकड़ो ग्रामवासियों ने सड़क जाम करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया।शराब के खिलाफ गोरखी जाग गया है।
इसलिए शराब की दुकान हटाने तक सड़क जाम रहेगाग्रामवासियों की एक ही पुकार – दारू की दुकान बंद करो।

ग्रामीणजन का आरोप है कि हमारे बच्चों का भविष्य दांव पर है। शराब से हमारे परिवार बर्बाद हो रहे हैं। आबकारी विभाग और पुलिस विभाग की शराब माफिया से सांठगांठ है , इसलिए अवैध शराब और गांजा धड़ल्ले से खुलेआम बिक रहा है।
नशे के कारोबार से कई परिवार बर्बाद हो गए हैं।गोरखी में शराब दुकान खुलने से पूरा गांव परेशान है।आज मजबूर होकर माताओं-बहनों ने किया सड़क जाम की है।उन्होंने शासन – प्रशासन उनकी पुकार सुने जाने का नारा बुलंद किया।गोरखी शराब दुकान के विरोध में समस्त ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताते हुए गली-गली में शोर है, शराब की दुकान बंद हो नारेबाजी की।