Let’s travel together.

बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

0 327

रायसेन। बेटी को कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा दिलाने जबलपुर ले जा रहे एक पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। दर्दनाक हादसा रायसेन-सुल्तानपुर रोड पर बिनेका के पास हुआ। कार पंचर होने के बाद सड़क किनारे स्टेपनी बदल रहे 40 वर्षीय संतोष नागर को अज्ञात वाहन/ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ग्राम प्रेमतालाब निवासी संतोष नागर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि टक्कर के बाद उनके पेट में गंभीर चोट लगी थी और उन्हें पेट में दर्द हो रहा था। घटना के बाद उपचार के लिए उन्हें सुल्तानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब एक घंटे बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बेटी को परीक्षा दिलाने निकले थे पिता

जानकारी के अनुसार संतोष नागर अपनी बेटी को कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा दिलाने जबलपुर ले जा रहे थे। रास्ते में कार पंचर हो गई। संतोष सड़क किनारे कार की स्टेपनी बदल रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन/ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

किसान थे संतोष नागर

संतोष नागर ग्राम प्रेमतालाब के निवासी थे और खेती-किसानी का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसडीएम  ने गांवों में सरकारी व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     बेगमगंज में बच्चों को तनाव से उबारने और आत्महत्या रोकने के लिए कार्यशाला     |     सरकारी अस्पताल बना पार्किंग स्थल ,पुलिस ने की कार्रवाई     |     कुएं में डूबने से 15 वर्षीय छात्र की मौत, NDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव     |     उज्जैन में खड़े हनुमान जी की प्रतिमा हटाने पर बवाल, मशीनें भी नहीं हिला सकीं प्रतिमा     |     ग्राम गुदावल में कलश वंदन यात्रा में शामिल हुए विधायक सुरेंद्र पटवा     |     माटी से गढ़े जाएंगे गणेश, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     पंचायतों की प्लानिंग से लेकर विकास कार्यों तक, अब जिम्मेदारों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण     |     विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न     |     25 सितंबर को रिलीज़ हो रही फिल्म “ओए चिल मार “की कास्ट नेभोपाल में किया फिल्म का प्रमोशन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811