Let’s travel together.

सरपंच में जीत का प्रमाण पत्र देने नायब तहसीलदार ने मांगे डेढ़ लाख रुपए, एक लाख नगद लेते लोकायुक्त टीम ने किया रंगेहाथ गिरफ्तार

0 155

सरकारी आवास पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया नायब तहसीलदार

  • शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पदस्थ एक नायब तहसीलदार सुधाकर तिवारी को सरपंच पद के जीते हुए एक उम्मीदवार को जीत का प्रमाण पत्र देने के एवज में रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। जीत का प्रमाण पत्र देने के लिए डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायतकर्ता एक लाख की रिश्वत देने जब नायब तहसीलदार को पहुंचा तो लोकायुक्त ने रंगे हाथों नायब तहसीलदार को पकड़ा है।

लोकायुक्त के अनुसार आवेदक उमाशंकर लोधी निवासी ग्राम बरसोला तहसील खनियाधाना जिला शिवपुरी से नायब तहसीलदार सुधाकर तिवारी पुत्र स्वर्गीय श्री तमारी दत्त तिवारी 35 वर्ष नायब तहसीलदार प्रभारी तहसील खनियाधाना जिला शिवपुरी ने सरपंच पद का जीत का प्रमाण पत्र देने की एवज में यह रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता द्वारा लोकायुक्त को शिकायत दर्ज कराई गई थी इसके बाद लोकायुक्त ने योजनाबद्ध ढंग से नायब तहसीलदार के आवास पर शिकायतकर्ता को भेजा। एक लाख रुपए की रिश्वत अपने आवास पर लेते हुए नायब तहसीलदार को लोकायुक्त ने धर दबोचा। शिकायतकर्ता आवेदक के अनुसार वह सरपंच के पद पर विजयी हुआ था जिसके प्रमाण पत्र के लिए आरोपी आवेदक से ₹1,50,000 की अवैध रिश्वत मांग रहा था। पूर्व में 50 हजार रुपए की रिश्वत दी थी इसके बाद ₹100000 और देने थे जो 12 जुलाई को देना तय हुआ था इसी आधार पर शिकायतकर्ता नायब तहसीलदार को 100000/- रूपये की रिश्वत देने के लिए पहुंचा तभी आरोपी नायब तहसीलदार को लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

ग्वालियर लोकायुक्त टीम के निरीक्षक कविंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शिकायतकर्ता के द्वारा शिकायत की गई थी इसके बाद रिश्वत लेते हुए नायब तहसीलदार को उनके आवास से पकड़ा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811