Let’s travel together.

जेल में 102 बंदियों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बुराइयां छोड़ नई जिंदगी का लिया संकल्प

0 56

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है, लेकिन बेगमगंज जेल में इस बार इस पर्व ने इंसानियत और सुधार का संदेश भी दिया। बारिश के कारण कई बंदियों की बहनें जेल नहीं पहुंच सकीं, ऐसे में ब्रह्माकुमारी बहनों ने आगे बढ़कर इन भाइयों की कलाई सूनी नहीं रहने दी। जेल पहुंचीं बहनों ने 102 बंदियों को राखी बांधी और उन्हें बेहतर जीवन की राह पर आगे बढ़ने का संदेश दिया

बेगमगंज जेल में रक्षाबंधन का दृश्य भावुक कर देने वाला था। कई बंदी अपनी बहनों के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बारिश ने मिलने की उम्मीद पर पानी फेर दिया। तभी ब्रह्माकुमारी बहनों ने भाई-बहन के रिश्ते की भावना को जीवंत करते हुए बंदियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।

राखी के साथ बंदियों को काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसी बुराइयों का त्याग करने का संकल्प दिलाया गया। अपराध और नशे से दूर रहकर सदाचार, प्रेम और भाईचारे के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी गई।

तिलक और रक्षा सूत्र को आत्म-स्मृति और सकारात्मक सोच का प्रतीक बताते हुए मानसिक शांति और आंतरिक शक्ति का संदेश दिया गया।यह आयोजन बंदियों के लिए सिर्फ रक्षाबंधन नहीं, बल्कि गलत रास्ता छोड़कर नई जिंदगी शुरू करने की उम्मीद का पर्व बन गया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला अनुज निषाद     |     ग्राम पंचायत अकोली में हरेली बर्ड फेस्टिवल का आयोजन     |     अधिग्रहित नहीं होगी पिरदा गांव की जमीन विधायक अनुज शर्मा की पहल पर आवास मंत्री ओपी चौधरी का आश्वासन     |     ऊंचाई पर पहुंचना कठिन नहीं, ऊंचाई पर बने रहना चुनौतीपूर्ण – उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल      |     -व्यक्तित्व एवं कृतित्व से उत्कृष्ट शिक्षक का समाज में महान स्थान     |     परिवहन विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ा रहीं यात्री बसें     |     बेगमगंज में वरिष्ठ कांग्रेसजनों,मीडियाकर्मियों का सम्मान     |     सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में  शतरंज और शारीरिक स्वास्थ्य का एक 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ     |     योग वेदांत सेवा समिति की बहनों ने केंद्रीय उप जेल में बांधे रक्षा सूत्र     |     मिलावट के खिलाफ चला अभियान,खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने लिए दूध और पनीर के नमूने     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811