Let’s travel together.

हाईवे-18 पर 5 फीट गहरी खाई में पलटा बीयर से भरा ट्रक, बाल-बाल बची बड़ी दुर्घटना

0 39

पीएम श्री स्कूल के पास  हुआ हादसा, 11 केवी बिजली पोल से कुछ ही दूरी पर रुका ट्रक

चालक-क्लीनर मौके से फरार, मवेशियों के हाईवे पर जमावड़े पर फिर उठे सवाल

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर रविवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मक्सी से छतरपुर जा रहा बीयर से भरा ट्रक पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज और सेंट जॉर्ज स्कूल के बीच अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और करीब 5 फीट गहरी खाई में पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रक जिस जगह पलटा, वही पर 11 केवी बिजली लाइन का पोल खड़ा था। यदि ट्रक थोड़ा और आगे जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 5 बजे ट्रक क्रमांक एमपी 04 जेडआर 8984 मक्सी से छतरपुर की ओर जा रहा था। पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज के पास पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे उतरकर गहरी खाई में पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए।

ट्रक पलटने की खबर मिलते ही जुटी भीड़

सुबह-सुबह ट्रक पलटने की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को लगी तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ट्रक में बीयर भरी होने की जानकारी सामने आने के बाद भीड़ और बढ़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने ग्रामीणों को घटनास्थल से हटाकर ट्रक को अपने कब्जे में लिया।हादसे की सूचना के बाद थाना प्रभारी श्याम राज सिंह और दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटना का जायजा लिया।

हाईवे पर बैठे मवेशी फिर बने चिंता का कारण

प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण हाईवे पर बैठे मवेशियों को बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पीएम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज के सामने एक दर्जन से ज्यादा पशु दिन और रात मेड्रिड रहते हैं जिससे यह हादसा हुआ है

हाईवे-18 पर मवेशियों का जमावड़ा लंबे समय से वाहन चालकों के लिए परेशानी और दुर्घटना का कारण बना हुआ है। रात और तड़के के समय सड़क पर बैठे मवेशी दूर से दिखाई नहीं देने के कारण वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ जाता है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे-18 पर मवेशियों के कारण पहले भी कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। शनिवार को भी एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत होने की घटना सामने आई थी। इसके बावजूद हाईवे से मवेशियों को हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।

बालमपुर घाटी से कुल्हड़िया तक हादसों का सिलसिला

हाईवे-18 पर बालमपुर घाटी, दीवानगंज, कुल्हड़िया, देहरी सहित कई स्थानों पर पहले भी ट्रक और अन्य भारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट चुके हैं। बारिश के मौसम में सड़क के किनारे की मिट्टी गीली होने से सड़क से नीचे उतरने वाले वाहन फिसलने का खतरा भी बढ़ गया है।

रविवार का हादसा इस बात की ओर भी इशारा करता है कि हाईवे के किनारे सुरक्षा व्यवस्था, मवेशियों की रोकथाम और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों को लेकर संबंधित विभागों को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। लेकिन 11 केवी बिजली लाइन के पोल के इतने करीब ट्रक का पलटना यह सवाल जरूर छोड़ गया कि अगर ट्रक कुछ मीटर और आगे चला जाता तो दीवानगंज में रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा सामने आ सकता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प     |     बेगमगंज सागर रोड़ पर गड्ढे में गिरी बाइक , सवार गंभीर घायल     |     पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन: इतिहास एवं पुरातत्व में योगदान को सराहा     |     स्तूप पहाड़ी पर तेंदुए का आतंक।वनविभाग नहीं उठा पा रहा कदम      |     ग्रामीण अंचलों में गूंजे भुजरिया के लोकगीत, लेगी खेल में थिरके कदम     |     हाईवे-18 पर यात्रियों की जान से खिलवाड़! 60 सीटर बसों में 100 से ज्यादा सवारियां     |     धूमधाम से मनाया भुजरिया पर्व, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना     |     पारंपरिक तरीके से निकली लेगी, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा     |     हाईवे-18 पर 5 फीट गहरी खाई में पलटा बीयर से भरा ट्रक, बाल-बाल बची बड़ी दुर्घटना     |     ग्वालियर-चंबल संभाग के शासकीय अस्पताल में पहली बार हुआ किडनी ट्रांसप्लांट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811